Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

13 से 19 जुलाई तक जिला अस्पताल में किशोरियों को निशुल्क लगेगा एचपीवी वैक्सीन ..

Published

on

सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले की 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरी बालिकाओं के लिए 13 से 19 जुलाई तक जिला अस्पताल सारंगढ़ में निशुल्क एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को एचपीवी संक्रमण से होने वाली गंभीर बीमारियों, विशेषकर गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से सुरक्षा प्रदान करना है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निर्धारित आयु वर्ग की सभी पात्र बालिकाएं इस अभियान का लाभ उठा सकती हैं। टीकाकरण पूरी तरह निःशुल्क होगा। वैक्सीन लगवाने के लिए किशोरी को अपना आधार कार्ड तथा अभिभावक द्वारा हस्ताक्षरित सहमति पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

विशेषज्ञों के अनुसार एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम का प्रभावी माध्यम है। समय पर टीकाकरण कराने से भविष्य में इस गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष आयु की बेटियों को निर्धारित तिथि के दौरान जिला अस्पताल लेकर आएं और उन्हें निशुल्क टीकाकरण का लाभ दिलाएं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा निर्धारित अवधि में पात्र बालिकाओं का सुरक्षित एवं व्यवस्थित टीकाकरण किया जाएगा।

Latest

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सक्ती में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ इस्तकबाल ..

गुलाब के फूल बांटकर दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम — मक्का-मदीना की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र .....

खबर पाली1 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में साइबर जागृति अभियान, विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी ..

पाली, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के अंजोरीपाली में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 345 किलो लाहन जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, अवैध महुआ शराब विक्रेता लोचन पटेल गिरफ्तार कर भेजा गया जेल .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 67 आवेदन प्राप्त ..

आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करें विभागीय अधिकारी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सक्ती, नवपदस्थ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी शासन के निर्देशानुसार सुबह 10 बजे कार्यालयों में उपस्थिति करे सुनिश्चित – कलेक्टर .. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने खरीदी बीज जड़ित राखी, पर्यावरण हितैषी पहल की सराहना ..

कलेक्ट्रेट में सजे इको-फ्रेंडली राखियों के स्टॉल पर उमड़ी लोगों की भीड़, बिहान समूह की महिलाओं को मिला प्रोत्साहन .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

केसला टोल प्लाजा हुआ पूरी तरह डिजिटल, अब घर बैठे बनेगा लोकल पास ..

20 किमी दायरे के स्थानीय गैर-व्यावसायिक वाहन चालकों को राहत, मासिक 350 रुपये तो सालभर के लिए लगभग लगेंगे 4,200...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की बालिकाओं ने नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सहित टीम को बांधी राखी, दिया भाईचारे का संदेश ..

सक्ती नगर पालिका पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन पर्व, बालिकाओं की पहल ने जीता सभी का दिल .. सक्ती, भाई-बहन के पवित्र...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की ..

जनसुविधा आधारित ई-बस रूट तैयार करने, 30 सितम्बर तक प्रगतिरत आवासों को पूर्ण करने, वेस्ट-टू-एनर्जी के लिए व्यवहारिक वित्तीय मॉडल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

तुर्री धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद ..

सक्ती, पवित्र सावन माह के अंतिम एवं चतुर्थ सोमवार के अवसर पर सक्ती के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुर्री...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending