Connect with us

ख़बर रायपुर

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

Published

on

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की भी मांग ..

रायपुर, 25 जुलाई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ने शनिवार को विजय मार्च निकाला। घड़ी चौक स्थित टाउन हॉल से शुरू हुआ मार्च अंबेडकर चौक तक पहुंचा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, सह प्रभारी विजय जांगिड़ समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र शामिल हुए।

मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे देशभर के छात्रों के संघर्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगातार उठाई गई आवाज़ की जीत बताया। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जगदलपुर निवासी हरिका राव नायडू का चित्र हाथ में लेकर मार्च में शामिल हुए। अंबेडकर चौक पहुंचने पर नीट प्रकरण में जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि भी दी गई।

दीपक बैज ने कहा कि यह जीत देश के लाखों छात्रों की है, जिन्होंने न्याय के लिए लगातार संघर्ष किया। उनका कहना था कि राहुल गांधी ने नीट मामले को सड़क से लेकर संसद तक लगातार उठाया और छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया, जिसके दबाव में केंद्र सरकार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेना पड़ा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष केवल एक इस्तीफे तक सीमित नहीं रहेगा। बैज ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी इस्तीफे की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरे घटनाक्रम पर देश के छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी की।

छत्तीसगढ़ सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के लंबे संघर्ष की महत्वपूर्ण जीत है, लेकिन केवल इस्तीफे से शिक्षा व्यवस्था की खामियां दूर नहीं होंगी। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक और पारदर्शी सुधार की आवश्यकता बताई।

श्रीकुमार शंकर मेनन ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को विवादों के कारण अविश्वसनीय बताते हुए इसे समाप्त कर नई, पारदर्शी और जवाबदेह परीक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की। उनका कहना था कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार होने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

प्रदर्शन में प्रमोद दुबे, कुलदीप जुनेजा, पंकज शर्मा, प्रमोद चौबे, सुबोध हरितवाल, सकलेन कामदार, आकाश शर्मा, एजाज ढेबर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending