Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

कलेक्टर के सख्त निर्देश: स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने 12 सूत्रीय आदेश जारी ..

Published

on

कक्षा में शिक्षकों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध, हर माह होगा सामूहिक पुस्तक वाचन, सभी विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी पीरियड अनिवार्य ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों में अनुशासन, अध्ययनशीलता एवं पठन-पाठन की संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों और स्कूल प्रमुखों को शिक्षा व्यवस्था से जुड़े 12 बिंदुओं के निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर ने इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

जारी निर्देशों के अनुसार प्रत्येक विद्यालय में स्वच्छ, सुरक्षित और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना अनिवार्य होगा। कक्षा संचालन के दौरान शिक्षकों द्वारा मोबाइल फोन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई शिक्षक अध्यापन के समय मोबाइल का उपयोग करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करने, भाषा कौशल बढ़ाने तथा शुद्ध उच्चारण को प्रोत्साहित करने के लिए जिले के सभी विद्यालयों में प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को अपरान्ह 3:30 बजे एक साथ सामूहिक पुस्तक वाचन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में पुस्तकों के प्रति रुचि और अध्ययन संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को उनकी रुचि एवं जिज्ञासा के अनुरूप पुस्तकें पढ़ने का अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक कक्षा के टाइम-टेबल में प्रतिदिन 30 मिनट का एक अतिरिक्त लाइब्रेरी पीरियड अनिवार्य रूप से शामिल करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान विद्यार्थी प्रेरणादायक पुस्तकें, रचनात्मक कहानियां, विज्ञान, साहित्य, सामान्य ज्ञान तथा तर्कशक्ति विकसित करने वाली पुस्तकों का अध्ययन करेंगे।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि सभी विद्यालयों में इन आदेशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाए तथा समय-समय पर इसकी समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार लाया जा सके।

Latest

ख़बर रायपुर26 मिनट ago

छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास को मिल रही अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री .. रायपुर, मुख्यमंत्री...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..40 मिनट ago

13 से 19 जुलाई तक जिला अस्पताल में किशोरियों को निशुल्क लगेगा एचपीवी वैक्सीन ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले की 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरी बालिकाओं के लिए 13 से 19 जुलाई तक जिला...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..53 मिनट ago

30 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए ने उपचार और पोषण सुधार का उठाया जिम्मा ..

कलेक्टर की पहल को मिला चिकित्सकों का साथ, एक माह बाद फिर होगा बच्चों के स्वास्थ्य का मूल्यांकन .. सारंगढ़-बिलाईगढ़,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 घंटा ago

कलेक्टर के सख्त निर्देश: स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने 12 सूत्रीय आदेश जारी ..

कक्षा में शिक्षकों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध, हर माह होगा सामूहिक पुस्तक वाचन, सभी विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

‘चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन ..

धमतरी के 10 वर्षीय त्रिशांत का हुआ सफल और पूर्णतः निःशुल्क हृदय ऑपरेशन , लाडले को स्वस्थ देख परिजनों की...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती में संगठन को मिली नई मजबूती, दीपक अग्रवाल बने जिला मुख्यालय प्रभारी ..

भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, जिला मुख्यालय की कमान संभालेंगे अब दीपक अग्रवाल .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

परसदा खुर्द में दिल दहला देने वाली वारदात: 13 वर्षीय बालक की हत्या कर खेत में दफनाया, 40 घंटे में आरोपी गिरफ्तार ..

पैसों का लालच देकर ले गया, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट: शव खेत में गाड़कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश...

खबर रायगढ़9 घंटे ago

🚨 मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद ने लगाये “हिंन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद” ..

🚨 एनडीपीएस एक्ट मामले में जेल में निरूद्ध आरोपी वसीम पर महिला थाना में दर्ज है प्रताड़ना, राजद्रोह और राष्ट्रीय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पुरानी पेंशन सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ का धरना, 15 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 17 अगस्त से अनिश्चितकालीन कामबंद की चेतावनी ..

रायपुर, भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ ने पुरानी पेंशन बहाली सहित सात सूत्रीय मांगों को...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने संभाली स्वच्छ सूरजपुर अभियान की कमान, जिला स्तरीय श्रमदान में किया जनभागीदारी का आह्वान ..

बड़कापारा छठ तालाब परिसर में श्रमदान व पौधारोपण, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा .. सूरजपुर, “स्वच्छ...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending