Connect with us

खबर अकलतरा ..

भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति की मासिक बैठक संपन्न, विभिन्न मांगों पर बनी आगे की रणनीति ..

Published

on

जेएसडब्ल्यू पावर प्लांट के आठ भूविस्थापित गांवों के प्रतिनिधि हुए शामिल, स्वास्थ्य बीमा, पेंशन और मेडिकल वैन सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा ..

अकलतरा, नगर पंचायत नरियरा स्थित प्राचीन भगत कुआं मंदिर परिसर में रविवार को भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेएसडब्ल्यू पावर प्लांट से प्रभावित आठ भूविस्थापित ग्राम—नरियरा, अमोरा, नवापारा, तरोद, मुरलीडीह, रोगदा, लटिया और पकरिया के प्रतिनिधियों एवं समिति के पदाधिकारियों ने भाग लिया। तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण बैठक में पहुंचे और विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में भूविस्थापित परिवारों के लिए पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा, प्लांट द्वारा अनाधिकृत विद्यालयों में पेंशनधारियों के बच्चों के प्रवेश की व्यवस्था, आजीवन पेंशन, नॉमिनी परिवर्तन की प्रक्रिया, पति-पत्नी दोनों के अलग-अलग कार्डधारी होने की स्थिति में पृथक-पृथक पेंशन का लाभ तथा गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मेडिकल वैन की पुनः शुरुआत जैसी प्रमुख मांगों पर विचार-विमर्श किया गया।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इन मांगों के समाधान को लेकर जेएसडब्ल्यू प्लांट प्रबंधन के साथ कई दौर की सकारात्मक चर्चा हो चुकी है। उनका कहना है कि नए प्रबंधन से भी विभिन्न मुद्दों पर सार्थक पहल और शीघ्र समाधान की उम्मीद है। भूविस्थापित किसानों ने विश्वास जताया कि उनकी समस्याओं का निराकरण होने पर वे भविष्य में भी प्लांट के विकास कार्यों में सहयोग करते रहेंगे।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि समिति की मासिक बैठक प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित की जाती है। आगामी अगस्त माह की बैठक में जेएसडब्ल्यू प्लांट प्रबंधन के अधिकारियों के शामिल होने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए समिति ने सभी भूविस्थापित परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होकर अपनी बात रखने की अपील की है।

Latest

खबर बिलासपुर6 घंटे ago

बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई हाईकोर्ट की निगरानी में, तत्कालीन एसपी व्यक्तिगत रूप से तलब ..

नाबालिग की आत्महत्या मामले में आरोपियों को फरार बताने और इनाम घोषित करने पर मांगा जवाब .. बिलासपुर, 23 अगस्त।...

खबर बिलासपुर6 घंटे ago

नौ साल पुराने बिजली बिल का बोझ उपभोक्ता पर नहीं डाल सकती कंपनी-हाईकोर्ट ..

बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी की ओर से करीब नौ साल की अवधि के लिए की गई...

खबर बिलासपुर7 घंटे ago

पुलिस थानों के सीसीटीवी बंद मिले तो तय होगी जिम्मेदारी, हाईकोर्ट ने सरकार को दिए सख्त निर्देश ..

550 थानों के लिए 102 करोड़ की योजना, 18 महीने तक सुरक्षित रखा जाएगा फुटेज .. बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती के आत्मानंद स्कूल में सांसद कमलेश जांगड़े ने किया पौधारोपण, विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित ..

सक्ती, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने आज स्थानीय स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को भावभीनी विदाई ..

अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव .. सक्ती, सक्ती जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं...

खबर कोरबा13 घंटे ago

हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा में सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को सायकल वितरण किया गया ..

सरस्वती सायकल योजना से हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा की 44 बालिकाओं के चेहरे पर खिली मुस्कान .. कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

31 किलो की विशाल कांवड़ लेकर देवघर पहुंचे सक्ती के शिवभक्त, बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना ..

सक्ती के शिवभक्तों ने रचा इतिहास, 31 किलो की कांवड़ से किया जलाभिषेक, सुल्तानगंज से देवघर तक पैदल यात्रा पूरी...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

लीनेस डॉ. शालू पाहवा ने प्रतिभावान बालिकाओं का किया सम्मान, कॉपी-पेन व स्मृति चिन्ह देकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने किया प्रेरित ..

बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना समाज के विकास की मजबूत नींव : डॉ. शालू पाहवा, सेजस कसेर पारा स्कूल में...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार ..

30 किस्तों में 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित , महतारी वंदन की राशि...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री साय ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकार निशा द्विवेदी की पुस्तक ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का किया विमोचन , महतारी वंदन योजना...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending