Connect with us

खबर कोरबा

माय भारत युवा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर 14 जुलाई को जिला स्तरीय बैठक ..

Published

on

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति करेगी समीक्षा, महाविद्यालयों के प्राचार्य और जिला स्तरीय अधिकारी होंगे शामिल ..

कोरबा, भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पहल “माय भारत (मेरा युवा भारत) युवा कार्यक्रम” के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन को लेकर 14 जुलाई 2026 को जिला स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में यह बैठक दोपहर 1 बजे कलेक्टोरेट कोरबा के सभा कक्ष में संपन्न होगी।

जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति के सदस्यों के साथ संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य तथा प्रभारी सहायक प्राध्यापक शामिल होंगे।

बैठक में जिले में कार्यक्रम के प्रभावी संचालन, युवाओं की अधिकतम भागीदारी तथा विभिन्न गतिविधियों के बेहतर समन्वय पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि “माय भारत (मेरा युवा भारत)” कार्यक्रम का उद्देश्य 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को विभिन्न अवसरों से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले युवाओं को सरकारी एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी, स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, अनुभव आधारित सीखने के अवसर, प्रोफाइल एवं सीवी तैयार करने की सुविधा, विभिन्न संस्थाओं एवं मेंटर्स से जुड़ने का अवसर तथा वालंटियर प्रमाण-पत्र जैसी अनेक सुविधाएं प्राप्त होंगी।

बैठक में जिले में माय भारत युवा कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार, अधिक से अधिक युवाओं के पंजीयन तथा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक रणनीति एवं कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

Latest

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..21 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़22 घंटे ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending