खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..
बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त ..
सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर पदमिनी भोई साहू एवं जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल ने अवैध मदिरा परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 30 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया।
जिला उड़नदस्ता टीम ने भकुर्रा–अमलीडीपा मार्ग पर गवाहों की उपस्थिति में संदिग्ध वाहनों की सघन जांच एवं तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान ग्राम भीमसेनडीह निवासी ललित जायसवाल (पिता–सहदेव जायसवाल) के कब्जे से बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AS 2154 में अवैध रूप से परिवहन की जा रही 30 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
आबकारी विभाग ने आरोपी के कब्जे से शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक रामेश्वर सिंह राठिया सहित जिला उड़नदस्ता दल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















