Connect with us

खबर सक्ती ...

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में न्यायाधीश, कलेक्टर और एसपी ने दिलाई शपथ ..

Published

on

न्यायाधीश, कलेक्टर, एसपी ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने का संकल्प दिलाते हुए अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए किया प्रेरित ..

.
सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बी आर साहू, विशेष जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती ममता भोजवानी, पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे द्वारा आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती, संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल्यचित्र में माल्यार्पण कर पूजा अर्चना के साथ किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित न्यायाधीश, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने का संकल्प दिलाते हुए अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने अन्य मतदाताओं को भी शत प्रतिशत मतदान करने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर भी प्रयास करते हुए प्रेरित करने कहा है। सभी अतिथियों के स्वागत पश्चात कलेक्टर सभाकक्ष के एलईडी डिस्पले के माध्यम से भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का मतदाता दिवस पर संदेश का प्रसारण किया गया। एडीजे जिला सक्ती के द्वारा मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दीं गई और उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा की कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न हो ऐसा कार्य हमको करना है। बिना भेदभाव के निर्भीक होकर हम सबको अपना मतदान करना चाहिए। उन्होंने विधानसभा निर्वाचन की निर्विवाद रूप से सफलता पूर्वक संचालन के लिए जिला कलेक्टर सक्ती श्रीमती नूपुर राशि पन्ना को धन्यवाद दिए और सभी निर्वाचन से जुड़े हुए अधिकारियों कर्मचारियों को भी बधाई दी। इस दौरान शासकीय महाविद्यालय से आए हुए नवीन मतदाता के रूप में छात्र छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के एक एक बीएलओ को भी प्रमाणपत्र और पुरुस्कार दिया गया। महाविद्यालय के स्वीप नोडल अधिकारी सोमेश कुमार घिटोड़े (सहायक प्राध्यापक ) को जिला स्तरीय स्वीप नोडल अधिकारी का पुरुस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। जिला सक्ती के विधानसभा निर्वाचन से जुड़े हुए समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को भी प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। सभागार में उपस्थित समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम साहू द्वारा किया गया। संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम ने सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर के एस पैकरा, जिला नोडल अधिकारी बी पी भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे, जिला कोषालय अधिकारी दशरथ प्रसाद सोनी, निर्वाचन पर्यवेक्षक राधेश्याम साहू, निर्वाचन विभाग के श्रवण कुमार गभेल, उपेंद्र कुशवाहा सहित शासकीय महाविद्यालयों के स्वीप के नोडल अधिकारी, तीनों विधानसभा के बीएलओ, कैंपस एंबेसडर और नवीन मतदाता के रूप में महाविद्यालय के छात्र छात्राएं सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर खरसिया ..18 घंटे ago

🔮 भाजपा जोबी मंडल की पहल रंग लाई, देहजरी के ऊपरपारा में लगा नया ट्रांसफार्मर ..

🔮 लंबे इंतजार के बाद दूर हुई बिजली समस्या, नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने से ग्रामीणों को मिली राहत: जनप्रतिनिधियों को...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

🌴 जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत कोटेतरा में वृहद वृक्षारोपण अभियान, ग्रामीणों ने लगाए फलदार व छायादार पौधे ..

🌴 पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश: सरपंच सुनीता रमेश साहू के नेतृत्व में कोटेतरा में हुआ वृहद वृक्षारोपण .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

🔮 महुआ शराब के अवैध कारोबार पर आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई, 27.6 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

🚨 भीख मांगकर जीवनयापन करने वाली महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 भीख मांगकर लौट रही महिला बनी दरिंदगी का शिकार, 24 घंटे तक बंधक बनाकर किया गैंगरेप; दोनों आरोपी को...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

🔮 भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत ..

🔮 पर्यटन सचिव डॉ. एस. भारती दासन और एमडी विवेक आचार्य ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत , 🔮 मंत्रिमंडल चिंतन...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

🔮 अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकारिता के भविष्य पर हुआ मंथन ..

🔮 विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में सहकारिता की भूमिका पर हुई पैनल चर्चा .. रायपुर, अंतरराष्ट्रीय सहकारिता...

खबर रायगढ़24 घंटे ago

🚨 पत्नी की हत्या की कोशिश करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, बुलेट मोटरसाइकिल से कई बार कुचलने का आरोप ..

🚨 जूटमिल पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड , 🚨...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

🔮 पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ हुई शांत ..

🔮 पंडवानी को विश्व मंच तक पहुंचाने वाली महान लोकगायिका के निधन पर संस्कृति मंत्री ने जताया गहरा शोक, कहा—...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि ..

डॉ. तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय .. रायपुर, मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), नवा रायपुर में आयोजित ‘चिंतन शिविर 3.0’ के दूसरे दिन...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending