खबर सक्ती ...
बैसाखी और ट्रायसाइकिल ने आसान की इंद्रजीत की राह, बढ़ा आत्मनिर्भरता का हौसला ..

समाज कल्याण विभाग की निःशुल्क सहायक उपकरण योजना से दिव्यांग इंद्रजीत भैना को मिला सहारा ..
सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की योजनाएं जरूरतमंद और दिव्यांगजनों के जीवन में सहारा बन रही हैं। समाज कल्याण विभाग की निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत नया बाराद्वार निवासी 60 वर्षीय दिव्यांग इंद्रजीत भैना को बैसाखी और ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराई गई है। सहायक उपकरण मिलने से अब उनके लिए आवागमन आसान हो गया है और रोजमर्रा के कार्यों में भी सुविधा मिलने लगी है।
नगर पंचायत नया बाराद्वार के वार्ड क्रमांक 1 निवासी इंद्रजीत भैना दोनों पैरों से 55 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग हैं। दिव्यांगता के कारण उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने के साथ दैनिक कार्यों को पूरा करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आवागमन की कठिनाई के चलते सामान्य गतिविधियां भी उनके लिए चुनौती बनी हुई थीं।
इंद्रजीत की जरूरत और परेशानी को देखते हुए जिला कार्यालय समाज कल्याण, सक्ती द्वारा निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय योजना के अंतर्गत उन्हें बैसाखी और ट्रायसाइकिल प्रदान की गई। सहायक उपकरण मिलने के बाद उनके आवागमन में काफी सुगमता आई है। अब वे पहले की अपेक्षा अपने दैनिक कार्य अधिक आसानी से कर सकेंगे। इस सहायता से उनमें आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ने का नया विश्वास भी पैदा हुआ है।
इंद्रजीत भैना ने कहा कि बैसाखी और ट्रायसाइकिल मिलने से आने-जाने की परेशानी काफी कम हो गई है। अब वे अपने रोजमर्रा के काम अधिक आसानी से कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि शासन से मिले इस सहारे ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानपूर्वक जीवन जीने का नया हौसला दिया है।
उन्होंने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। शासन की इस पहल से दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























