Connect with us

खबर सक्ती ...

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

Published

on

भुरसीडीह और बुढ़हनपुर में 17 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला स्तरीय उड़नदस्ता प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी टीम ने 5 अक्टूबर को सक्ती क्षेत्र के ग्राम भुरसीडीह और बुढ़हनपुर में दबिश देकर दो मामलों में कुल 17 लीटर महुआ शराब जब्त की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

आबकारी विभाग की टीम को गश्त के दौरान मुखबिर से ग्राम भुरसीडीह, थाना बाराद्वार में अवैध महुआ शराब रखे जाने की सूचना मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने उर्मिला चौहान पति करम सिंह (57 वर्ष) के रहवासी मकान की रसोई में रखी प्लास्टिक बाल्टी से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया।

इसी तरह ग्राम बुढ़हनपुर, थाना नगरदा में कार्रवाई करते हुए आबकारी टीम ने समुंद धनुहार पति पुनीराम (41 वर्ष) के घर के कमरे में रखे प्लास्टिक जरिकेन से 7 लीटर महुआ शराब बरामद की। आरोपी के विरुद्ध भी धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड प्राप्त होने के बाद उन्हें जेल दाखिल कराया गया। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है।

कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में की गई। टीम में मुख्य आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक नवीन मनहर, सैनिक भीम साहू तथा आबकारी स्टाफ परसराम, कमलेश और बसंती चौधरी शामिल रहे।

Latest

खबर सक्ती ...9 मिनट ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

भुरसीडीह और बुढ़हनपुर में 17 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल .. सक्ती, कलेक्टर के...

खबर सक्ती ...17 मिनट ago

मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल ने आसान की सतीश की राह, आत्मनिर्भरता की बढ़ी उम्मीद ..

समाज कल्याण विभाग के द्वारा निःशुल्क सहायक उपकरण योजना से दिव्यांग सतीश कुमार को मिला सहारा .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...23 मिनट ago

बैसाखी और ट्रायसाइकिल ने आसान की इंद्रजीत की राह, बढ़ा आत्मनिर्भरता का हौसला ..

समाज कल्याण विभाग की निःशुल्क सहायक उपकरण योजना से दिव्यांग इंद्रजीत भैना को मिला सहारा .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जगदलपुर में 5 से 7 अक्टूबर और दंतेवाड़ा में 15 से 17 अक्टूबर तक लगेगा निःशुल्क विशाल दिव्यांग सेवा शिविर...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ..

राष्ट्रीय अधिवेशन में सामाजिक एकजुटता और समाज हित पर हुआ मंथन .. रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं झारखंड के नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय से चिराग अग्रवाल ने की सौजन्य भेंट ..

नवीन दायित्व के लिए दी बधाई, संगठन को मजबूत करने को लेकर मिला मार्गदर्शन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गोंडी परंपरा के पितर मोक्ष देवमिलन समारोह में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ..

देवरमाल में आदिवासी संस्कृति और जल-जंगल-जमीन के संरक्षण पर दिया जोर , नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत का गोंडी कर्मा नृत्य...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का सख्त तेवर, अधिकारियों को दो टूक ..

जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं , योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को...

खबर रायगढ़1 दिन ago

नवरात्रि से पहले बदमाशों पर पुलिस की सख्ती, हर महीने थाने में देनी होगी हाजिरी ..

गरबा-डांडिया में छेड़खानी, अभद्रता या विवाद किया तो सीधे जेल; पुलिस रखेगी गतिविधियों पर नजर .. रायगढ़, नवरात्रि पर्व के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित ..

लोक निर्माण विभाग ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जांच की जिम्मेदारी , समिति तीन दिनों में प्रमुख अभियंता को...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending