Connect with us

खबर सक्ती ...

जिला पुलिस सक्ती द्वारा 183 मासूमों को किया दस्तयाब… राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ने किया सम्मान

Published

on

समाज में समरसता वक्त की मांग… एम आर आहिरे,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ,

.

गुम मासूमों का शत प्रतिशत दस्तयाब आपरेशन मुस्कान का निहितार्थ…गायत्री सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ,

.

मुस्कान अभियान में सफल उपादान करने वाले जिला पुलिस बल का सम्मान कर हम गौरवान्वित है …अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, अज्ञानता या मजबूरीवश अथवा किसी के बहकावे में परिजनों से दूर भागे बच्चों को पुनः अपनों तक पहुंचाना अथवा उनका पुनर्वास ही ऑपरेशन मुस्कान का निहितार्थ है जो सक्ती जिला पुलिस विभाग पूरी शिद्दत से कर रही है और अब तक 175 बालिकाओं और 8 बालकों सहित 183 मासूमों को सुरक्षित मंजिल तक पहुंचा चुकी है, यह बात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे ने बताया कि सामाजिक समरसता वक्त की मांग है।


इस संबंध में आपरेशन मुस्कान दायित्व संभाल रही जिले की ऊर्जावान महिला पुलिस अधिकारी एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह ने आज राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग सक्ती जिला के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बताया कि पुलिस कप्तान एम आर आहिरे के मार्गदर्शन में जिला पुलिस बल ने अलग अलग टीम गठित कर अब तक देश के मध्यप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, तेलंगाना, दिल्ली, पंजाब हरियाणा, आंध्रप्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से पतासाजी कर बच्चों को सकुशल दस्तयाब किया है। उन्होंने आगे बताया कि जिला पुलिस की करीब 40 टीम जिसमें डी सी बी, सायबर के साथ विभिन्न थानों के पुलिस बल के परस्पर सहयोग से मासूम बच्चों को दस्तयाब कर शोषण से मुक्त कर परिजनों के सुपुर्द या फिर परिस्थिति अनुसार उनका पुनर्वास सुनिश्चित किया गया है।

अभिनंदन समारोह में संस्था लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवम उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि मासूमों को दस्तयाब कर उनके कुशल भविष्य को संजोने नवीन जिला सक्ती में शत प्रतिशत योगदान के साथ अनवरत प्रयास मुस्कान अभियान के नोडल अधिकारी गायत्री सिंह के संजीदगी और मानवता का परिचायक है वरन बच्चों के घर से भाग जाने पर नाराज अभिभावक भी उनके घर वापसी को लेकर सर्वथा लापरवाह ही नजर आते हैं।
इन परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग सक्ती जिले में अभियान मुस्कान के सफलता और उसमें उपादान करने वाले जिला पुलिस बल, सक्ती के इस मानवीय संवेदना को सलाम करती है तथा गणतंत्र दिवस पर उन्हें सम्मान करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रही है ।
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित सम्मान समारोह में जहां पुलिस अधीक्षक को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया तो वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह को अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इन पलों में मानवाधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष महेंद्र बरेठ ने संचालन किया तो वहीं आभार प्रदर्शन मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष योम लहरे के किया तथा मेडिकल सेल के प्रदेश सचिव डा विजय लहरे ने स्वागत भाषण किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष तपेश शर्मा, महिला सेल जिला अध्यक्ष कांता यादव, उपाध्यक्ष अनीता पटेल, मांडवी साहू, पुष्पा यादव के साथ ही रेवती नंदन पटेल, फागुलाल, विष्णु पटेल, प्रेमलाल गबेल, जिलाध्यक्ष युवा सेल महेंद्र कर्स आदि की सक्रिय सहभागिता रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

वायरल ऑडियो कांड मामले में बड़ी कार्रवाई : जांजगीर-चांपा जिले के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह को किया निलंबित ..

अधीनस्थ चालक से अभद्र भाषा और वरिष्ठ अधिकारियों पर टिप्पणी पड़ी भारी, जल संसाधन विभाग ने जारी किया आदेश .....

खबर रायगढ़21 घंटे ago

हम सभी जनता के सेवक हैं और आम नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री साय ..

सुशासन तिहार बना त्वरित समाधान और जवाबदेह प्रशासन का प्रभावी माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , रायगढ़ में मुख्यमंत्री ने रायगढ़,...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) पहुंचे नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर के कार्यालय, जन्मदिन पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं ..

नगर के प्रथम नागरिक श्याम सुंदर अग्रवाल को महंत समर्थको ने दी जन्मदिन की बधाई .. सक्ती, महंत समर्थक एवं...

खबर खरसिया ..22 घंटे ago

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत, वटवृक्ष की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान ..

खरसिया, हिंदू धर्म में पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य के लिए रखे जाने वाले वट सावित्री व्रत को...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

एमएसडब्ल्यू में तुषार जायसवाल का कमाल, विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में पाया 9वां स्थान ..

तुषार जायसवाल ने बढ़ाया सक्ती जिले का मान, शाहिद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में बनाई जगह .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

बड़ी खबर: फर्जी नाम से लॉज में रुका हत्यारा, अगले दिन महिला की हत्या सक्ती के होटल-लॉजों की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कटघरे में ..

आईडी जांच में भारी लापरवाही! फर्जी नाम बताकर लॉज में ठहरा आरोपी, हत्या के बाद खुली पोल , सवालों में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुशासन तिहार में “तुरंत समाधान” का प्रचार, वर्षों से जूझ रही दिव्यांग को अब मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल ..

शिविर में सहायता पाकर खुश दिखीं तुलेश्वरी, लेकिन सवाल—पहले क्यों नहीं मिली सुविधा? .. सक्ती, सुशासन तिहार 2026 के तहत...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डिब्बा, जेरेकिन और बोतलों में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर रोक, कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश ..

केवल वाहनों में ही होगा ईंधन प्रदाय, आदेश उल्लंघन पर संचालकों के विरुद्ध होगी आवश्यक कार्रवाई .. सक्ती, जिले में...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

गांव की चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता ..

पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं और मौके पर दिए समाधान के...

खबर रायगढ़1 दिन ago

🚨 प्रेम संबंध बना मौत की वजह : अधिवक्ता की हत्या कर जंगल में फेंका शव, प्रेमी गिरफ्तार ..

🚨 सीसीटीवी और बाइक नंबर से खुला अंधे कत्ल का राज, शादी के दबाव में प्रेमी ने रची हत्या की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending