Connect with us

खबर सक्ती ...

लवेस्की पब्लिक स्कूल सिंघनसरा में भव्य वार्षिकोत्सव आयोजित ..

Published

on

माता पिता और विद्यालय परिवार मिलकर बच्चों को संस्कारवान बनावे… चितरंजय पटेल (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय) ..

.
सक्ती, लेवस्की पब्लिक स्कूल में आज गणतंत्र दिवस पर वार्षिकोत्सव २०२४ का गरिमामय आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवम उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बच्चों के उज्जवल भविष्य निर्माण की बात करते हुए कहा कि माता पिता एवं विद्यालय परिवार मिलकर बच्चों को संस्कारवान बनावें।

ज्ञानकुंज के संचालक दुलीचंद साहू ने विद्यालय आयोजन की तारीफ करते हुए विद्यालय परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना किया तो वहीं विशिष्ट अतिथि सरपंच लाल कन्हाई पटेल ने कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण हेतु विद्यालय परिवार एवम माता पिता सामूहिक रुप से जवाबदार हैं।
इन पलों में मंचासीन विशिष्ट अतिथि राकेश यादव, पुरुषोत्तम श्रीवास,विष्णु पटेल, जिला पत्रकार संघ के सचिव महेंद्र बरेठ आदि ने अपने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय परिवार के साथ ही अभिभावकों की महती जिम्मेदारी है इसलिए वे बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयत्नशील रहें।

इन अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी के साथ शिक्षक परिवार व विद्यार्थी अभ्यागतों को अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे थे।
आज विद्यालय परिवार की ओर से स्टाफ के शिक्षकों ने मंच संचालन किया तो वहीं आभार प्रदर्शन सरोज दास महंत ने किया।

आज बच्चों की शानदार प्रस्तुति को देखकर दर्शकों के साथ पालक और अभ्यागत खुशी से गदगद नजर आ रहे थे। साथ ही आयोजन को सफल बनाने प्रधान पठिका संगीता यादव, निर्मला महंत, सयोगीता राठौर, हमाम कुम्हार, सुनीता, रोशनी, विद्या, नन्दनी पटेल, शांति गोड़, एवं अभिभावकों की सामूहिक एवं सक्रिय सहभागिता रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ..

शिक्षा मंत्री ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश , प्रत्येक शनिवार स्कूलों...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी ..

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं , सुबह 9 बजे से दोपहर...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, बारदाने से लेकर भुगतान तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर .....

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

जनजातीय गौरव दिवस आयोजन की कमान अपर कलेक्टर नवीन भगत को, बनाए गए नोडल अधिकारी ..

19 नवंबर को बाराद्वार के अंबेडकर भवन में होगा जिला स्तरीय आयोजन, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों की सुविधाओं पर विशेष जोर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर जयश्री जैन ..

ई-ऑफिस प्रणाली से होगा शासकीय कामकाज, लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश .. सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश ..

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने लिए गए दाल, चावल और पनीर के नमूने, लापरवाही पर प्रतिष्ठानों को थमाया नोटिस .....

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

जैजैपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 2.28 करोड़ से बनेंगे 8 नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती चन्द्रा ने किया 5 गांवों में भूमिपूजन, ग्रामीणों को...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जाजंग में अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार ..

घर की रसोई में छिपाकर रखी थी 6.9 लीटर महुआ और देशी शराब, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .....

खबर कोरबा1 दिन ago

बडी खबर: निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन की नजर, आकस्मिक निरीक्षण के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित ..

मान्यता के मापदंडों और शैक्षणिक सुविधाओं की होगी जांच, कलेक्टर ने जारी किया आदेश .. कोरबा, जिले में संचालित मान्यता...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील की जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था, अवैध धान की आवक रोकने 4 चेक पोस्ट तैनात, सभी 9 तहसीलों में उड़नदस्ता दल सक्रिय ..

धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, किसानों की सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी पर दिया जोर, कोचियों-बिचौलियों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending