Connect with us

खबर सक्ती ...

सरस्वती शिशु मंदिर सक्ती में ७५ वीं गणतंत्र दिवस में पंडित नारायण शर्मा ने फहराया तिरंगा ..

Published

on

राष्ट्र में बदलते संविधान और कानून तथा राम लला की प्राण प्रतिष्ठा राष्ट्रवादियों के लिए सकारात्मक संदेश… अधिवक्ता चितरंजय पटेल ,

.
राम को जो लाए हैं उन्हें हमें लाना है…मांगेराम अग्रवाल व्यवस्थापक ..

.
सक्ती, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती में आज ७५वीं गणतंत्र दिवस २०२४ का आयोजन किया गया इस अवसर पर पंडित नारायण शर्मा ने तिरंगा फहराया । पश्चात मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ अभ्यागतों के द्वारा सरस्वती माता, मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्वलन कर किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत वरिष्ठ नेता एवम शिवाजी बाल कल्याण समिति के सदस्य पंडित नारायण शर्मा ने विद्यालय के उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि आज ७५ वीं गणतंत्र दिवस पर संविधान की धारा ३७० का विलोपन, भारतीय न्याय संहिता का निर्माण और अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा देशवासियों के लिए सच्चे मायनों में स्वतंत्र के साथ से स्वराज याने राम राज्य की ओर अग्रसर भारत का संदेश है जिसके लिए यशस्वी नरेंद्र मोदी सरकार कोटि कोटि अभिनंदन है।

विद्यालय प्रबंध समिति के व्यवस्थापक मांगेराम अग्रवाल ने अपने अंदाज में कहा कि जो राम को लाए हैं, उन्हें हमें लाना है। इन पलों में समिति के कोषाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल एवं सह व्यवस्थापक कन्हैया गोयल ने भी संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के ७५वीं वर्ष पर विद्यालय परिवार को बधाई देते कहा कि आज देश सच्चे अर्थों स्वतंत्रता की ओर चल पड़ा है जिसके लिए देश की सरकार के कदम सराहनीय है,तो वहीं अध्यक्ष कपूरचंद अग्रवाल ने आशीर्वचन दिया।

आज विद्यालय परिवार की ओर से वार्षिकोत्सव में प्रतिभागी भैया बहनों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का का संचालन आचार्य बिरिछ राम बरेठ और आचार्या सावित्री महंत के द्वारा किया गया तथा प्राचार्य पुरनगिरी गोस्वामी ने आभार प्रदर्शन किया तो वहीं अतिथियों का चंदन तिलक से स्वागत प्रधानाचार्य बलदाऊ साहू ने किया।
इस अवसर पर विनोद अग्रवाल, अजीत उपाध्याय, पूर्व प्राचार्य बजरंग अग्रवाल, डमरूधर देवांगन आदि अभ्यागतों के साथ विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महती भूमिका अदा किया।
आज भैया बहनों के द्वारा भाषण, गीत तथा व्यायाम प्रदर्शन की प्रस्तुति दी। अंत में सभी आगंतुकों के साथ भैया बहनों को स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम समापन हुआ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा21 घंटे ago

मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश ..

BLO, ELC कोऑर्डिनेटर और स्वीप नोडल अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक संपन्न .. कोरबा, मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं के...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा ,...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

नवरात्रि से पहले प्रदेश के 31 हजार गन्ना किसानों को मिलेगा 51.09 करोड़ रुपये का बोनस ..

गन्ना बोनस की गणना का आधार 355 से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सहकारिता मंत्री केदार...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बुजुर्ग महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटकर भाग रहा आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा ..

डभरा पुलिस ने 70 हजार रुपये का मशरूका किया जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .. सक्ती, जिले के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मोदी के 25 वर्ष के नेतृत्व का अभिनंदन, छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया प्रस्ताव ..

पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती को मंजूरी , आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर...

खबर कोरबा1 दिन ago

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण ..

कोरबा जिले की ग्राम पंचायत नोनबिर्री और दादरकला में बने आकर्षक बालिका शौचालय, ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान को मिल रही...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट –

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चार नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच होगा करार .. बिलासपुर...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा ..

‘निगम के अफसर रोज सुबह फील्ड में उतरें, अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश’ , नगरीय प्रशासन विभाग...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न ..

डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवम्बर तक पूरा करें , कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल की वार्षिक बैठक संपन्न, 19वीं बार राजेश अग्रवाल ‘राजू’ बने अध्यक्ष ..

वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, नवरात्रि में भव्य जागरण एवं 40वें वार्षिक उत्सव की तैयारियां शुरू...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending