Connect with us

खबर सक्ती ...

सड़क सुरक्षा के अंतर्गत स्काउट्स एंड गाईड्स एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा किया गया स्कूलों में विविध जागरूकता कार्यक्रम ..

Published

on

रायगढ़, ज़िले के शासकीय माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कछार में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स,NSS के स्वयंसेवकों द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत् स्कूलों में चित्रकला, भाषण, नारा लेखन, स्लोगन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, जागरुकता रैली सहित विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात सुरक्षा व नियमों का प्रचार-प्रसार कर जागरूक करना रहा।

.जिला मुख्य आयुक्त पुरूषोत्तम अग्रवाल जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त बी बाखला एवं सहायक संचालक के के स्वर्णकार के मार्गदर्शन में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ रायगढ़ द्वारा औरइस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पहले यातायात संबंधित जागरूकता में रैली निकाली और पोस्टर, मेगाफ़ोन का उपयोग कर के नारे लगाये, यातायात नियमों का प्रचार प्रसार कर लोगों में यातायात नियमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जो समाज में यातायात नियमों के बारे में व्यवहारिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी तथा विविध जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिए प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जागरूकता रैली में 250 से भी अधिक लोगों ने भाग लेकर विशेष सहयोग प्रदान किया।

.
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के जिला सचिव विकास तिवारी, जिला संगठन आयुक्त जितेंद्र डनसेना, सहायक जिला संगठन आयुक्त आर.डी. चौधरी यूनिसेफ़ के तरफ से जिला सलाहकार प्रशांत कुमार प्रधान ने आवश्यक रूपरेखा तैयार कर सहयोग प्रदान किया। इसके साथ ही जागरूकता कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ वी द पिपल (CGWTP) फाउन्डेशन तथा यूनिसेफ द्वारा भी सहयोग प्रदान किया तथा जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत स्काऊट एंड गाइड्स, NSS बच्चे सहित पी सी बघेल (प्राचार्य) शिक्षकगण में सुश्री एफ. बरवा, हरिशंकर पटेल,कल्पना ठाकुर, मुरलीधर पटेल, धर्मेन्द्र सिंह कोर्चे, मिनकेतन पटेल, हितेंद्र पटेल, डी के पटेल, संतराम पटेल (प्र.पाठक माध्यमिक), योगिता जायसवाल, नीलम बरुआ, सुषमा पटेल, रीना प्रदीप, चित्रेखा बघेल, परसा कामडे, ईश्वर चरण पटेल, चुनामनी सिदार, योगेश सिदार, भानुप्रिय दीवान, डोलेश्वर, सिदार, जगन्नाथ डनसेना, मोहनलाल कंवर, कुसुम सिदार, शशि डनसेना एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं द्वारा अभूतपूर्व योगदान दिया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 दिन ago

♦️ टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा ..

रायपुर, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये नई दिल्ली से देश के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🔸 विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल ..

🔹 अगस्त 2024 से युवती का करता रहा शोषण, शिकायत के बाद सक्ती पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🔸 चलते ट्रक से सरेराह शासकीय चावल चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार ..

🔹 50 किलो चावल और चोरी में प्रयुक्त अवेंजर बाइक जब्त, गिरोह के एक अन्य आरोपी की तलाश जारी .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

♦️अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिला स्तरीय आयोजन, सांसद कमलेश जांगड़े होंगी मुख्य अतिथि ..

♦️ ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर सामूहिक योगाभ्यास, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान से जुड़ने की अपील .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🔸 नाबालिगों को वाहन दिया तो होगी सख्त कार्रवाई : यातायात प्रभारी वाय-एन-शर्मा, स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान ..

🔹 स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर यातायात पुलिस की नजर, वाय-एन-शर्मा ने पालकों और प्रबंधकों को दी कड़ी चेतावनी...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

♦️ पीएम पोषण शक्ति योजना – मुख्य सचिव विकासशील ने दिए निर्देश ..

♦️ सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिले नियमित गरम भोजन , ♦️ शहरी क्षेत्रों में सेंट्रल किचन से होगी...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

♦️ मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ..

♦️ अहिंसा, करुणा, सत्य और आत्मसंयम के संदेश की आज पूरे विश्व को आवश्यकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , ♦️...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

♦️ “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा विकास और महिला सशक्तिकरण का संदेश ..

♦️ 12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा विकास का संकल्प, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा .. ♦️ मोदी सरकार के...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

🔸 10 साल पुराने आधार का बायोमेट्रिक अपडेट कराने तेज करें अभियान : कलेक्टर रैना जमील ..

🔸 आधार सेवाओं में मनमानी नहीं चलेगी, निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई , 🔸 जिला स्तरीय आधार...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

बोराई नदी में अवैध रेत उत्खनन-परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जप्त ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं खनि अधिकारी के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending