Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने मालखरौदा के दशहरा मैदान में ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

सक्ती जिले में प्रत्येक माह के 15 तारीख को मेडिकल बोर्ड लगाने के दिए निर्देश ,

सभी लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज मालखरौदा के दशहरा मैदान में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर स्थल पर सभी विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने आगामी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में आदर्श आचार संहिता की घोषणा होने के बाद निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सक्ती जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में प्रत्येक माह के 15 तारीख को मेडिकल बोर्ड लगाने के निर्देश दिए तथा किसी माह में 15 तारीख को शासकीय अवकाश होने पर अगले कार्यालयीन दिवस पर अनिवार्य रूप से मेडिकल बोर्ड लगाने कहा। मेडिकल बोर्ड में दिव्यांग प्रमाण पत्र सहित अन्य संबंधित कार्यों को आमजन करा सकते है। इसके साथ ही उन्होने समय सीमा के लंबित प्रकरण, कलेक्टर जनदर्शन, जन शिकायत में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए है।

साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 मार्च को स्व-सहायता समूहों से जुडी महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। जिसके तहत जिले के चिन्हांकित 12 जगहों सारागांव, मालखरौदा, डभरा, चन्द्रपुर, कोटमी, अड़भार, जैजैपुर, छपोरा, बम्हनीडीह, हसौद, भोथिया और सक्ती ग्रामीण में कार्यक्रम कराया जाना है। इसके लिए कलेक्टर ने सभी सीईओ और सीएमओ को आवश्यक तैयारी कराए जाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों, संगठनों की महिलाएं वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। इसके साथ ही कलेक्टर ने बैठक में बताया की प्रदेश में महतारी वंदन योजना की राशि 7 मार्च को जारी की जाएगी। इस अवसर पर जिला एवं जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे और महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे। कलेक्टर ने इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियो को आवश्यक तैयारिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन राशन कार्ड के वितरण के निर्देश भी दिए है। उन्होंने सभी हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने 8 मार्च को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल कार्यक्रम का आयोजन करने तथा 9 मार्च को जिलास्तर पर स्वीप कर्यक्रम आयोजित कराये जाने कहा। कलेक्टर ने जेल में बंद कैदियों के लिए अच्छी किताबे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुक डोनेशन कार्यक्रम का आयोजन करने तथा सभी से किताब दान करने की अपील की है। बैठक में कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए एसडीएम और तहसीलदारों को अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन, सीमांकन सहित समस्त राजस्व प्रकरणों को समय सीमा पर निराकरण करने के निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्य और विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुवे गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए है।

इसी प्रकार समय सीमा की बैठक में विभिन्न विभागो के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अग्निवीर भर्ती की समीक्षा करते हुए जिले में अग्निवीर भर्ती के लिए माकटेस्ट कराने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने महतारी वंदन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएमश्री स्कूल, पीएम आवास योजना, लोकसेवा गारंटी अधिनियम, स्टेडियम व बैडमिंटन कोर्ट निर्माण, कृषकों के लंबित ई-केवाइसी कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, एसडीएम पंकज डाहिरे, एसडीएम अरूण कुमार सोम, संयुक्त कलेक्टर के. एस. पैकरा, जिला कोषालय अधिकारी दशरथ प्रसाद सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. खरे सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर: कबीरधाम एसपी धर्मेंद्र सिंह साइकिल से पहुंचे कार्यालय ..

ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पुलिस अधिकारियों ने साइकिल से संभाली ड्यूटी .. रायपुर, 12 मई 2026 को...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ..

कहा- दुर्ग सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक दृष्टि से प्रदेश का महत्वपूर्ण जिला है दुर्ग, विभागीय समन्वय से दुर्ग बने...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत ..

प्रत्येक मृतक सदस्य को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की .. रायपुर, आज 12 मई 2026 को दुर्ग जिले...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो पर कलेक्टर महोबे ने लिया तत्काल संज्ञान ..

अपर कलेक्टर को जांच कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश .. जांजगीर-चांपा, सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो को...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

जांजगीर-चांपा में प्रशासन का बड़ा एक्शन : फैजल खान और आकाश सिंह एक साल के लिए जिला बदर ..

अपराधियों पर कलेक्टर महोबे की सख्ती : 24 घंटे में जिला छोड़ने का आदेश, छह जिलों में एंट्री बैन .....

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित शिविर में आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करे – कलेक्टर .....

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सुशासन तिहार के दावों के बीच जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़ ..

8 साल से भुगतान लंबित, योजनाओं के लाभ को लेकर जनदर्शन में गूंजा जनता का दर्द , कलेक्टर अमृत विकास...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

नपा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने किया जिंदल ई ऑटो का शुभारंभ, ई-वाहनों को बताया भविष्य की जरूरत ..

श्यामसुंदर अग्रवाल बोले— डीजल-पेट्रोल पर निर्भरता घटाने ई-वाहनों को अपनाना जरूरी .. सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती के स्टेशन रोड स्थित...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान ..

जांच के लिए भेजे गए तरबूज के सैंपल , स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कर रही अन्य लोगों के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

हत्या के प्रयास मामले में बड़ी सफलता: 3000 का इनामी फरार आरोपी देवेन्द्र उर्फ भोलू सिदार गिरफ्तार, स्थायी वारंट भी तामील ..

सक्ती पुलिस का ऑपरेशन सफल: गंभीर अपराध का फरार आरोपी चढ़ा हत्थे, न्यायालय ने भेजा जेल .. सक्ती, हत्या के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending