Connect with us

ख़बर रायपुर

मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए साकार करेंगे विकसित छत्तीसगढ़ का सपना- मुख्यमंत्री साय ..

Published

on

सिंधी समाज छत्तीसगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री का किया गया अभिनंदन ,

मुख्यमंत्री ने चेट्रीचंड्र महोत्सव पर शासकीय अवकाश की घोषणा की ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार करेंगे। मुख्यमंत्री आज शाम यहां राजधानी रायपुर के श्री अटल बिहारी बाजपेयी ऑडिटोरियम मेडिकल कॉलेज में चेट्रीचंड्र महोत्सव समिति, रायपुर और संपूर्ण सिंधी समाज, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने चेट्रीचंड्र महोत्सव पर शासकीय अवकाश की घोषणा की ।

अभिनंदन समारोह में प्रदेश भर से आए सिंधी समाज के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि
भारत-पाकिस्तान के विभाजन का सबसे ज्यादा दंश सिंधी समाज ने ही झेला है। देश को आगे बढाने में सिंधी समाज का बहुमूल्य योगदान है। चाहे व्यापार का क्षेत्र हो या राष्ट्र भक्ति की बात हो। सिंधी समाज हमेशा अग्रणी रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच है कि भारत को फिर से विश्व गुरु बनाना है। भारत फिर से सोने की चिड़िया बने। एक विकसित भारत का निर्माण हो। दस वर्षों के मोदी जी के प्रयास से हमारा देश आर्थिक सेक्टर में 11वें स्थान से पांचवे स्थान आ गया है। आने वाले 5 साल में देश को आर्थिक क्षेत्र में तीसरे स्थान पर लाना है। इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। विकसित भारत के लिए विकसित छत्तीसगढ़ बनाना जरूरी है। विकसित छत्तीसगढ़ के लिए आप सभी के व्यापार को भी विकसित व्यापार बनाना जरूरी है। सभी के सहयोग से विकसित छत्तीसगढ़ बनेगा, इसमें सिंधी समाज की बड़ी भूमिका होगी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार बने अभी ढाई महीने हुए हैं। मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में सरकार कदम बढ़ा चुकी है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास का निर्णय पहली कैबिनेट में लिया गया। बहुत जल्द गरीबों का पक्का मकान बनना शुरू हो जाएगा। 2 साल का बकाया बोनस 12 लाख से ज्यादा किसानों को 3716 करोड़ रुपये 25 दिसंबर को हम दे चुके हैं। 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान की खरीदी की गई है। इस साल बंपर धान की खरीदी हुई है। एक लाख 47 हज़ार मेट्रिक टन धान की खरीदी हुई है । 24 लाख 72 हजार किसानों ने धान बेचा है। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख 14 हजार बहनों का फॉर्म वैध पाया गया है। जल्द ही एक हज़ार रुपये की पहली किश्त उनके खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए जो भी आवश्यक कदम होंगे वो हम उठाएंगे।

इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, राजू जगदीश, अमर परवानी, अमित चिमनानी सहित प्रदेश भर से आए सिंधी समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर34 मिनट ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत खुसरुडेरा, अमलडीहा, धनेलीभाठा और डुमरपारा आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण .....

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा सेवा का संकल्प, ‘आंगन मिलन सेवा’ से माताओं-बच्चों को मिला अपनत्व ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर लिया कार्यक्रम का जायजा .. पहले दिन...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

एसपी की ‘कड़ी समझाइश’ और चेतावनी बेअसर: सक्ती के हटरी चौक स्थित भवन में पड़ा छापा, 20 आदतन जुआरी 7.22 लाख के मशरूका के साथ गिरफ्तार ,

मौके से ही मिली मुचलके पर जमानत: पुराने जुआरीयों पर न पुलिस का खौफ दिखा, न ‘गुंडा एक्ट’ व ‘जिला...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, सामान्य से अधिक बारिश का आंकड़ा ..

प्रदेश में 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सामान्य से 69.4 प्रतिशत अधिक बारिश , बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन ..

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय .....

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित ..

दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन नहीं कराने और लंबित पेंशन के संबंध में गलत जानकारी भेजने...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन ..

भूग्राम योजना में 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज , दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद राष्ट्रीय औसत को पछाड़कर राज्य...

खबर बिलासपुर24 घंटे ago

स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार ..

प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस , प्रमुख सचिव बोरा ने पीपीपी मॉडल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending