Connect with us

खबर मनेन्द्रगढ़ ..

प्रधानमंत्री से लेकर बीजेपी के सभी नेता बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन रोजगार, महंगाई और शिक्षा जैसे जरूरी मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते – प्रियंका गांधी वाड्रा ..

Published

on


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने मोदी सरकार की नीतियों और कार्यों की आलोचना की ..


मनेन्द्रगढ़, प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग सब कुछ अरबपतियों को दे दिया है। यहां के खदान, देश के एयरपोर्ट, बंदरगाह सब अपने बड़े-बड़े खरबपति मित्रों को सौंप दिया। यह संपत्ति मोदी या किसी नेता की नहीं है। यह देश की संपत्ति है। रोजगार की सुरक्षा खत्म हो गई है। श्रमिकों का ठेकेदारों द्वारा शोषण किया जा रहा है। हम अपनी पार्टी में प्रयास कर रहे हैं कि आपके साथ न्याय हो।

अमर कुंज खेल मैदान में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश है जनता को ताकत मिली है सरकार को चुनने की और जो सरकार बेहतर कार्य न करें उसे बदलने की हम चाहते हैं कि आप अपने विवेक से निर्णय ले कि आपके लिए बेहतर कौन है, ? देश में 70 करोड़ लोग बेरोजगार हैं। देश के युवाओं को जिन संसाधनों से रोजगार मिलता है। उन संसाधनों को आज की सरकार बंद कर रही है और अपने उद्योगपति मित्र को उन संसाधनों को बड़ी सरलता से मुहैया करा दे रही है, यही कारण है कि बेरोजगारी चरम पर है सभी संसाधनों पर जीएसटी लगा दिया गया है। इन्हीं सब कारणों से आम जनता महंगाई की दंश झेल रही है। कुछ लोग आपके पास आते हैं और धर्म को आधार बनाकर आपसे अपने पक्ष में मतदान करने की बात करते हैं, यह नेता जानते हैं कि धर्म की चर्चा करके ही चुनाव जीता जा सकता है, तो काम करने की क्या आवश्यकता है?

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गुरूवार को एमसीबी जिले के चिरमिरी में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। मोदी सरकार की नीतियों और कार्यों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता को आत्मनिर्भर बनाने की बजाय 5 किलो अनाज और आवास देकर निर्भर बना रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा अन्याय हुआ है। पहले प्रधानमंत्री से लोग प्रश्न करते थे। आज धर्म के आधार पर वोट ले रहे हैं। वोटर और जनता में जागरूकता कम हो गई है। उन्होंने कहा कि जनता में जागरूकता जरूरी है।

प्रियंका ने कहा कि यहां आपको अपनी आत्मा की आवाज सुननी है। देखना है कि 10 साल में आपके जीवन में कितना बदलाव आया। महंगाई कितनी कम हुई, रोजगार मिला या नहीं, अच्छी पाठशाला है या नहीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता कभी भी जनता से जुड़े मुद्दों की बात नहीं करते हैं। प्रधानमंत्री से लेकर बीजेपी के सभी नेता बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन रोजगार, महंगाई और शिक्षा जैसे जरूरी मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के आम लोगों के लिए काम करती है। छत्तीसगढिय़ा स्वाभिमान की बात करते हुए उन्होंने मंच पर मौजूद पूर्व सीएम भूपेश बघेल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए बहुत काम किया। इनकी वजह से पूरे देश को छत्तीसगढ़ की संस्कृति की जानकारी मिली। यह बात बीजेपी वालों को पसंद नहीं आई, इसलिए इन पर हमले करने लगे।

उन्होंने कहा कि आज देश में जो राजनीति है वह गरीब, मजदूर और किसान विरोधी राजनीति चल रही है। बीजेपी के नेता आपको बताते हैं कि देश में खुशहाली है, लेकिन आपकी बड़ी-बड़ी समस्याओं के बारे में कुछ नहीं कहते हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए वायदों की जानकारी देते हुए प्रियंका ने बताया कि देश में 30 लाख पद खाली पड़े हैं, जिन्हें सत्ता में आते ही कांग्रेस भरेगी।

न्याय संकल्प सभा के मंच पर कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता मौजूद रहे। पूर्व सीएम भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू , अमरजीत भगत, कोरबा की संसद एवं कोरबा लोकसभा से कांग्रेस की सांसद प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत सहित कई पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता मौजूद रहे। कोरबा लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान होना हैं। रविवार शाम को इस सीट पर चुनाव प्रचार थम जाएगा। कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के बीच कड़ी टक्कर भाजपा की सरोज पांडे से है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...32 मिनट ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर22 घंटे ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending