Connect with us

खबर सक्ती ...

मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक और माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया द्वितीय चरण का मतगणना प्रशिक्षण ..

Published

on

04 जून को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक – 35 सक्ती में 17 राउंड, विधानसभा – 36 चन्द्रपुर में 19 राउंड, तथा विधानसभा – 37 जैजैपुर में 20 राउंड में ईव्हीएम मशीनों की गणना कृषि उपज मंडी परिसर, नंदेली भांठा में की जायेगी ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो के दिशा-निर्देशन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण सोम द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतगणना कार्य के लिए नियोजित सभी काऊंटिंग पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक और माइक्रो आब्जर्वर को आज जिला कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में द्वितीय मतगणना प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत पूरी सतर्कता से त्रुटिरहित कार्य करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में मतगणना दिवस के दिन स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष में अपेक्षित नियमों के पालन के बारे में भी बताया गया।

प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण सोम ने कहा की द्वितीय मतगणना प्रशिक्षण में आज सभी अधिकारी कर्मचारी मतगणना से सम्बंधित सभी जरुरी प्रक्रियाओं तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं को पुन: अच्छी तरह से समझ लें तथा किसी भी प्रकार की शंका होने पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में ही उसका उपाय समझे। ताकि मतगणना करते समय किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान दिवस के तरह ही मतगणना दिवस भी बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इसलिए मतगणना कार्य के लिए नियुक्त सभी अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने दायित्वो का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने बताया कि 04 जून को कृषि उपज मंडी परिसर, नंदेली भांठा में मतगणना कार्य की जाएगी। गौरतलब है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सक्ती-35, चंद्रपुर- 36 और जैजैपुर-37 के इव्हीएम मतों की गणना के लिए 14-14 टेबल लगाए जाने हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा सक्ती-35 में 17 राउंड, विधानसभा चन्द्रपुर-36 में 19 राउंड, विधानसभा जैजैपुर-37 में 20 राउंड में ईव्हीएम मशीनों की गणना की जायेगी।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा मतगणना के दौरान अपनाई जाने वाली सभी प्रक्रियाओं और आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। उन्होंने मतगणना से संबंधित व्यवस्थाओं के अलावा आयोग के दिशा निर्देशों के संबंध में भी विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने मतगणना के पूर्व की तैयारी, मानव संसाधन एवं अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था, ईव्हीएम से मतगणना की प्रक्रिया सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में मतगणना कर्मियों के शंकाओं का समाधान भी किया गया। प्रशिक्षण में कण्ट्रोल यूनिट के मतों की गणना की संपूर्ण प्रक्रिया को सरलता से समझाया गया। इसके साथ ही प्रशिक्षण में सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समन्वय एवं तालमेल के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण मतगणना के लिए उपयोगी सुझाव एवं निर्देश भी दिए गए। मतगणना के द्वितीय प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार सोम, डाक मतपत्र नोडल अधिकारी विश्वास कुमार, निर्वाचन पर्यवेक्षक राधेश्याम साहू, निर्वाचन कार्यालय के श्रवण गभेल, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, मतगणना कार्य के लिए नियुक्त सभी मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में 10 से 12 फरवरी तक परम पूज्य श्री असंग साहेब का तीन दिवसीय सुखद सत्संग एवं अमृत कथा ..

रामकुमार–गीता गबेल के आतिथ्य में होगा भव्य आध्यात्मिक आयोजन, प्रतिदिन सत्संग व रात्रि भंडारा .. रामकुमार–गीता गबेल ने की सपरिवार...

खबर खरसिया ..1 दिन ago

नहर मरम्मत व साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि – रविन्द्र गवेल ..

किसानों को मिलेगी बेहतर सिंचाई सुविधा, नहर व कुलाबा निर्माण कार्यों का जमीनी जायजा .. खरसिया, क्षेत्र के किसानों को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एडीआईपी योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए मूल्यांकन एवं मापन शिविर आयोजित, 17 से 20 फरवरी तक ..

सक्ती, जिले के दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती की प्रबंध समिति का निर्वाचन 16 फरवरी को ..

सक्ती, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती की प्रबंध समिति के सदस्यों का निर्वाचन आगामी 16 फरवरी 2026 को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान ..

जिले के दो विकासखंड सक्ती–डभरा में 14 दिवसीय महिला उद्यमिता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन .. सक्ती, जिले के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर में ‘फिस्कल फ्रंटियर 2026’ को जबरदस्त प्रतिसाद ..

GST ट्रिब्यूनल पर गहन मंथन, सुप्रीम कोर्ट के जज व वित्त मंत्री सहित उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में कल 09 फरवरी को परम पूज्य श्री असंग साहेब का भव्य आगमन, विशाल शोभायात्रा की तैयारी ..

बाजे-गाजे, करमा नृत्य व आतिशबाजी के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 10 से 12 फरवरी तक तीन दिवसीय सत्संग-अमृत कथा का...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

दश्कर्म व चंदनपान कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी स्वर्गीय तुलाराम हरदिहा व सतीश चंद्र पटेल को श्रद्धांजलि ..

खरसिया, खरसिया क्षेत्र में स्वर्गीय तुलाराम हरदिहा एवं स्वर्गीय सतीश चंद्र पटेल के दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

मुलमुला–अकलतरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार ..

शासकीय गोदाम के पीछे जुए पर रेड, 7,110 रुपये नकद व तास पत्ती जब्त .. जांजगीर-चांपा, जिले में जुआ एवं...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन का प्रहार, 7 हाईवा जब्त ..

जांजगीर-चांपा में रेत माफिया पर सख़्ती, कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending