Connect with us

खबर रायगढ़

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ‘दीदी सदन‘ का किया भूमिपूजन ..

Published

on

रायगढ़, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में बिहान की स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनने वाले दीदी सदन का भूमिपूजन किया। यह सदन बिहान स्व-सहायता समूह की महिलाओं के ट्रेनिंग और मीटिंग व रिव्यू के लिए एक समर्पित केंद्र होगा।

वित्त मंत्री चौधरी ने कार्यक्रम में सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि महिला सदन की बहुप्रतीक्षित मांग शीघ्र पूरी होने जा रही है। रायगढ़ के लिए बनाए विकास पत्र में भी इस मांग को शामिल किया था। खुशी है कि आज भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से कहा कि भवन के शीघ्र निर्माण को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं और कोशिश होगी कि निर्माण कार्यों के पूर्णता की तिथि भी पहले से निर्धारित करके चलें। उन्होंने कहा कि महिला सदन का निर्माण काम आगामी भाईदूज तक पूरा करेंगे। इस सदन का पूरा प्रबंधन महिलाओं के हाथों में होगा। ये उनका अपना केंद्र होगा।

वित्त मंत्री चौधरी ने बताया कि इसके साथ ही क्षेत्रीय क्लस्टर भवन निर्माण की रूप रेखा तैयार की जा रही है। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक सामाजिक विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। महिलाओं के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में संचालित महतारी वंदन योजना पूरे देश में चल रही सबसे बड़ी योजना है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिला केंद्रित योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन प्राथमिकता से किया जा रहा है। महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लखपति दीदी योजना चलाई जा रही है। जिले में इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर वित्त मंत्री ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने करंज का पौधा लगाया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती पूनम सोलंकी, उमेश अग्रवाल, विवेक रंजन सिन्हा, रायगढ़ बीएलएफ अध्यक्ष श्रीमती कमला पटेल, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव सहित अनके जनप्रतिनिधि और स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

महतारी वंदन योजना से जिले की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, हर माह मिल रहा आर्थिक संबल ..

महतारी वंदन योजना से बढ़ा महिलाओं का आत्मविश्वास, घर के खर्चों में निभा रहीं अहम भूमिका .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

डभरा में अवैध शराब का धंधा बेखौफ जारी, 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ..

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश बेअसर, डभरा क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी अवैध शराब का कारोबार , पुलिस की सख्ती के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले के ग्राम चंदली में आबकारी विभाग की दबिश, 11.16 लीटर अवैध शराब जब्त – एक महिला गिरफ्तार ..

डभरा मंडल प्रभारी आशीष उप्पल की टीम की बडी कार्रवाई, घर में बेचने के लिए रखी देशी-विदेशी शराब बरामद .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के बिहान नर्सिंग होम में विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सुविधा, सोनोग्राफी सहित मिल रहा बेहतर इलाज ..

पेट-लीवर और मनोरोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, बिहान नर्सिंग होम में मरीजों के लिए विशेष परामर्श शिविर .. सक्ती, नगर के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले के सकरेली (बा) और झालरौदा में विवाह समारोह में पहुंचे जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा, वर–वधू को दिया आशीर्वाद ..

सक्ती, जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित विवाह आशीर्वाद समारोह में जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा शामिल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर प्रशासन की कार्रवाई, 16 दुकानों पर चालान, 2050 रुपये जुर्माना ..

तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत सक्ती में छापेमारी, पान दुकानों व स्टोर्स पर 16 चालानी कार्रवाई .. सक्ती, राष्ट्रीय तंबाकू...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त कल 13 मार्च को होगी जारी ..

छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानो को 498.83 करोड़ रुपये होंगे जारी , सक्ती जिलें के 88 हजार से...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय ..

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

दिल की बीमारी से जूझ रही बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन, ‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से हुआ सफल इलाज ..

‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से सफल ऑपरेशन के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ, परिवार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. बिलासपुर, मुख्यमंत्री...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

जिले में घरेलू एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने कलेक्टर ने ली बैठक ..

घरेलू एलपीजी का दुरुपयोग न हो, वितरण व्यवस्था पर रखें कड़ी निगरानी – कलेक्टर महोबे .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending