खबर बिलासपुर
हाईकोर्ट ने किया न्यायिक अधिकारियों का तबादला ..
बिलासपुर, धमतरी फास्ट ट्रैक कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार जैन को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (चयन एवं भर्ती) नियुक्त किया गया है। हाईकोर्ट स्थापना में ओएसडी आदित्य जोशी को हाई कोर्ट की ई लॉ रिपोर्ट कमेटी के एडिटोरियल बोर्ड में सदस्य नियुक्त किया गया है।
रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा के हस्ताक्षर से जारी आदेश में शुक्रवार को 10 न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। बालोद की प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज डॉ. प्रज्ञा पचौरी को दुर्ग भेजा गया है। हाई कोर्ट में रजिस्ट्रार (चयन एवं भर्ती) जितेंद्र कुमार को रायगढ़ का प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज बनाया गया है। स्थायी लोक अदालत बिलासपुर के चेयरमैन मो. रिजवान खान को बैकुंठपुर का प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज बनाया गया है। फैमिली कोर्ट, बिलासपुर के प्रिंसिपल जज श्यामलाल नवरत्न बालोद के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज होंगे। डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज प्रशांत पाराशर को बलौदा बाजार से दुर्ग, डॉ. ममता भोजवानी को सक्ती से कोरबा, विक्रम प्रताप चंद्रा को कोरबा से कोंडागांव और हाई कोर्ट में ओएसडी वीरेंद्र का रायगढ़ तबादला किया गया है।
डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज प्रशांत कुमार शिवहरे को सक्ती के फास्ट ट्रैक कोर्ट से सक्ती में ही प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। स्मिता रत्नावत को भाटापारा के फास्ट ट्रैक कोर्ट से यहीं पर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एडिशनल सेशन जज बनाया गया है।
- खबर सक्ती ...12 months ago
बड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
- खबर सक्ती ...1 year ago
व्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
- ख़बर रायपुर11 months ago
एनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
- खबर जगदलपुर ..1 year ago
स्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
- खबर सक्ती ...1 year ago
ज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
- खबर सक्ती ...1 year ago
सक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
- खबर सक्ती ...1 year ago
गुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
- Uncategorized1 year ago
प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
You must be logged in to post a comment Login