Connect with us

खबर बिलासपुर

कलेक्टर-एसपी ने संयुक्त बैठक लेकर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की ..

Published

on

बिलासपुर, कलेक्टर अवनीश शरण एवं पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने संयुक्त रूप से एसडीएम एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने लॉ एण्ड आर्डर के लिए चुनौती बन सकने वाले संभावित मुद्दों की पहचान कर तत्परता से उनका निदान करने के निर्देश दिए। जिले में अमन चैन बनाये रखने के लिए अधिकारियों को कई टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने कर्तव्य के दौरान जनता से जीवंत सम्पर्क बनाये रखें और सौहार्दपूर्ण माहौल में उनका निराकरण कर उनका दिल जीतें। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान सहित पुलिए एवं प्रशासन के आला अधिकारी मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उपस्थित थे।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अवनीश शरण ने कहा कि समस्याएं एकाएक बड़े आकार नहीं लेती। छोटे स्वरूप में आप हम सबके बीच जानकारी में होती हैं। यथासंभव हमें तत्काल संज्ञान में लेकर इसका पटाक्षेप करने का प्रयास करना चाहिए। अन्यथा समय बीतने पर ये अलग दिशा पकड़ लेती हैं। उन्होंने कहा कि हर छोटी-बड़ी घटना का विश्लेषण किया जाये। देखा जाये कि भविष्य में इसके क्या अंजाम हो सकते हैं। उसके अनुरूप सही दिशा में तत्काल कदम उठायें। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों आपस में बैठकर सूचना एवं जानकारी शेयर कर लें। दोनों के बीच आपसी समझ मजबूत होने चाहिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि विभिन्न सोशल मीडिया का अवलोकन करते रहें। अफवाह एवं झूठ इनके जरिए तेजी से फैलता है। समय पर हस्तक्षेप कर गलत सूचना पर कार्रवाई करें। कलेक्टर ने कहा कि अपने मातहतों पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। यदि कोई उनकी प्रामाणिक शिकायत करता है तो उन पर ध्यान दें। निष्पक्ष तरीके से इसकी जांच कर जरूरी कार्रवाई किया जाये।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि पुलिस का मानवीय चेहरा के साथ-साथ अपराधियों के बीच कठोर रूख भी दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक के अलावा सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक क्षेत्र की सूचनाओं पर ध्यान दें और कार्रवाई करें। उन्होंने भी पुलिस एवं मजिस्ट्रेट की आपसी समन्वय पर ज्यादा जोर दिया। इससे समाज में अच्छा संदेश पहुंचता है। उन्होंने कहा कि आम जनता एवं विभिन्न संगठनों से जितना ज्यादा संवाद होगा, उतनी ज्यादा जानकारी मिलेगी जो उपयोगी साबित होगी। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने शहरी क्षेत्रों में आने वाली समस्याएं एवं जिला पंचायत सीईओ राम प्रसाद चौहान ने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनके निदान के बारे में जानकारी साझा किया।

इस अवसर पर एडीएम आरए कुरूवंशी, शिवकुमार बनर्जी, एडिशनल एसपी अर्चना झा सहित सभी एसडीएम, एसडीओपी, सीएसपी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending