Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Published

on

स्पेशल कैंपेन चलाकर छूटे लोगो का योजनाबद्ध ढंग से बनाए आयुष्मान कार्ड- कलेक्टर ,

जिले में हर्षोल्लास और गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह ,

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह का फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त को ,

विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग में नवपदस्थ सीएमएचओ को जिले में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने से छूटे सभी लोगो का स्पेशल कैंपेन चलाकर योजनाबद्ध ढंग से आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को जिले में बचे हुवे लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए अन्य विभागों से आवश्यक समन्वय करते हुवे तेजी से बनाए जाने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सभी आवश्यक तैयारिया निर्धारित समय में सुनिश्चित करते हुवे जिले में हर्षोल्लास और गरिमामय ढंग से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने बताया की स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह का फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त को आयोजित किया जाना है, जिसके लिए उन्होंने सभी आवश्यक तैयारिया सुनिश्चित रखे जाने के निर्देश दिए है।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने 6 अगस्त को संकुल स्तर पर आयोजित होने वाले मेगा पालक-शिक्षक बैठक का व्यवस्थित आयोजन कराने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए तथा इस मेगा बैठक के लिए अधिकारियो को संकुलवार आबंटित स्थल का मानिटरिंग करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियो को दिए। कलेक्टर ने जिले में छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित होने वाले छात्रावास अधीक्षक की परीक्षा का व्यवस्थित आयोजन कराने के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों में बैठक, पेयजल सहित अन्य सभी आवश्यक व आधारभूत व्यवस्थाये सुनिश्चित कराने के निर्देश नोडल अधिकारी को दिए जिससे शांतिपूर्ण और सुव्यस्थित माहौल में जिले के बच्चे परीक्षा दे सके। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी विभाग प्रमुखों को अपने-अपने विभाग एवं अधीनस्थ कार्यालयों में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित शासकीय सेवकों की जानकारी उपलब्ध कराए जाने कहा जिस पर जिला कोषालय अधिकारी दशरथ सोनी ने बताया की उनके कार्यालय में कार्यरत प्रवीण मिश्रा विगत एक जुलाई से कार्यालय नहीं आ रहे है और वे गुम हो गए है। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को उक्त जानकारी तत्काल उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को जिले में डायरिया से बचाव और रोकथाम के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जाति प्रमाण पत्र के कार्यों की अद्यतन स्थिति पर समीक्षा करते हुए जाति प्रमाण पत्र बनाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक मे कलेक्टर ने पीएम आवास योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए शासन द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों की जानकारी पंचायत विभाग और सभी जनपद सीईओ को बताते हुवे निर्देशानुसार कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग अंतर्गत मजदूरी मूलक कार्यों के प्रस्ताव, अमृत सरोवर योजना अंतर्गत कार्यों की स्वीकृति का प्रस्ताव, एनआरएलएम के कार्य, जियो टैगिंग सहित अन्य कार्यों की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर द्वार जिले में बाढ़ के स्थितियों की जानकारी लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को लगातार जल स्तर पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुवे सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी कलेक्टर कार्यालय के सामने जेठा मैदान में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह का गरिमामय आयोजन किया जाएगा। उन्होंने परेड एवं रिहर्सल, मंच निर्माण, मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित संदेश वाचन, बैठक व्यवस्था, साज-सज्जा, बेरिकेटिंग, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, आमंत्रण कार्ड सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में वर्तमान स्थिति में खाद-बीज की भण्डारण और वितरण की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर ने पीएम किसान सम्मान निधि, ई केवाईसी, लैंड सीडिंग की भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने जिले में पौधरोपण के कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्ण, अपूर्ण, प्रगतिरत कार्य सहित अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुवे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत मजदूर कार्य सेंशन कराने, घर-घर कचरा संग्रहण कार्य सहित पंचायत विभाग अंतर्गत संचालित अन्य कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा की लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने जिले में स्वच्छ भारत मिशन के कार्य, ई श्रम पोर्टल में श्रमिको की एंट्री, लोक सेवा गारंटी, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन, अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, नक्शा अद्यतीकरण, सीमांकन सहित अन्य कार्यों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत रायस्त, जिला कोषालय अधिकारी दशरथ सोनी, परियोजना निदेशक बी पी भरद्वाज, डभरा एसडीएम बालेश्वर राम, सक्ती एसडीएम अरुण सोम, मालखरौदा एसडीएम रूपेंद्र पटेल, संयुक्त कलेक्टर के एस पैकरा, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...27 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर सक्ती में विशेष महाआरती, गूंजा हनुमान चालीसा पाठ ..

देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने मोदी, भाजपा ने सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

सक्ती जिला सहित कई जिलों में नए प्रभारी डीईओ पदस्थ, प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मिलेगी गति .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

एनी राजा पर हमला लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार : कामरेड अनिल शर्मा ..

जंतर-मंतर घटना की भाकपा ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग , युवाओं की...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का तगड़ा प्रहार, सेंदरी-जोंगरा में छापेमारी कर दो आरोपी गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 19.56 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending