Connect with us

ख़बर रायपुर

छत्तीसगढ़ को मिली 8 लाख 46 हजार 931 प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

Published

on

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में प्रेस से बात करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ को भारत सरकार द्वारा 8 लाख 46 हजार 931 प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे लाखों गरीब परिवारों को अपने सिर पर छत का सपना साकार करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ के 18 लाख से अधिक गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गए थे क्योंकि तत्कालीन सरकार ने इस योजना के लिए आवश्यक राज्यांश 40 प्रतिशत जमा नहीं किया था। इस वजह से इन गरीब परिवारों का हक छीना गया था। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “हमारी सरकार ने 13 दिसंबर 2023 को शपथ ली और अगले ही दिन 14 दिसंबर को हमारे पहले कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति प्रदान कर दी गई। राज्यांश की व्यवस्था भी तुरंत की गई।

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि नए वित्तीय वर्ष के बजट में छत्तीसगढ़ को 8 लाख 46 हजार 931 प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति भारत सरकार से मिली है, जिसमें एसईसीसी 2011 के अंतर्गत 6 लाख 99 हजार 331 आवास और 1 लाख 47 हजार 600 आवास प्लस शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि “मैं छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ जनता और विशेषकर प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होने वाले सभी लोगों की तरफ से प्रधानमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव उपस्थित थे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री जनमन योजना का भी जिक्र किया करते हुए कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति जिन्हें राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र भी कहते हैं उनके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 24 हजार 64 आवास की स्वीकृति की गई है, जिनमें से कई पूर्ण हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि जनवरी से लेकर अब तक 1 लाख 99 हजार प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण किया जा चुका है और मोदी जी की गारंटी के अनुसार 18 लाख आवासों का निर्माण समयबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि निय्यद नेलानार योजना “आपका अच्छा गांव” के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित और आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10,000 से अधिक अतिरिक्त आवासों की स्वीकृति के लिए ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की गई है, जिसे जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

नगर के बुधवारी बाजार में आबकारी विभाग का छापा, चखना दुकानों में मदिरापान कराने वालों पर कार्रवाई ..

आशीष उप्पल की सख्ती: ग्राहकों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिलाने पर 2 दुकानदारों पर प्रकरण दर्ज .. सक्ती,...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

बडी खबर: रायपुर में अंधड़ के साथ बारिश, कल मैच पर भी साया गहराया ..

आईपीएल के अगले दोनों मैचों पर अंधड़ बारिश का पूर्वानुमान .. रायपुर, 9 मई। शुक्रवार की तरह शनिवार भी पेंड्रा...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल का बड़ा एक्शन : 6 दिनों में 7 शराब कारोबारी चढ़े हत्थे, 6 को भेजा जेल ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापेमारी : कई गांवों में अवैध महुआ शराब फैक्ट्री और कारोबार का भंडाफोड़ ,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती सब स्टेशन में बदला गया 5000 केवीए ट्रांसफार्मर, दिन-रात मेहनत कर मेला राम निर्मलकर की टीम ने पूरा किया कार्य ..

भीषण गर्मी में जुटी रही विद्युत विभाग की टीम, जनसहयोग से सफल हुआ ट्रांसफार्मर परिवर्तन कार्य .. सक्ती, सक्ती शहर...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में ..

सामूहिक विवाह का प्रदेशव्यापी महाआयोजन, विभिन्न धर्मों और समुदायों के जोड़े बनेंगे एक-दूजे के साथी , मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महा शिविर ..

माओवाद प्रभावित पुजारी कांकेर में प्रशासन की बड़ी पहल : सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ .. रायपुर...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

लीची से बदलेगी बस्तर की तस्वीर ..

वैज्ञानिक उपलब्धि से मिला किसानों को आर्थिक संबल .. रायपुर, बस्तर की पहचान अब धीरे-धीरे बदल रही है। पारंपरिक खेती...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सुशासन तिहार बना गरीबों का सहारा : शिविर में ही बना आयुष्मान कार्ड, अब खीक बाई को मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज ..

सक्ती, जिले में चल रहा सुशासन तिहार 2026 अब केवल सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के लिए राहत और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई : मल्दा में पकड़ी गई अवैध महुआ शराब फैक्ट्री, आरोपी को भेजा जेल ..

सक्ती में आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ अभियान : आशीष उप्पल के नेतृत्व में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

ग्राम पंचायत अमलीडीह के तत्कालीन सचिव शत्रुघ्न साहू निलंबित: शिकायतों की जांच में लापरवाही, मनमानी और अनुशासनहीनता उजागर ..

ग्रामीणों की शिकायतों पर जिला पंचायत सीईओ वासु जैन की बड़ी कार्रवाई: आदेशों की अवहेलना करने वाले सचिव पर गिरी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending