खबर सक्ती ...
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर, डीएफओ और विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण ..

सक्ती, वन मण्डल जांजगीर चाम्पा के अंतर्गत वन परिक्षेत्र सक्ती में विगत दिवस एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत “विशेष पौधरोपण ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो, वनमण्डलाधिकारी श्रीमती प्रियंका पाण्डेय, एसडीएम सक्ती अरुण सोम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, पर्यावरण सम्बंधित एनजीओ के सदस्य, महिला समूह सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पर्यावरण और पौधरोपण करने हेतु शपथ भी दिलाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर तोपनो द्वारा पौधरोपण करने और बचाव करने के लिए सभी लोंगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में पर्यावरण सम्बंधित प्रश्नोत्तर भी किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में पर्यावरण क्विज गेम खेला गया। जिसमें प्रथम स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोरथा, द्वितीय स्थान लिटिल फ्लावर स्कूल सक्ती, तृतीय स्थान सरस्वती शिशु मंदिर पोरथा ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो, प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम वनमण्डलाधिकारी श्रीमती प्रियंका पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया। जिसमें उप वनमण्डलाधिकारी एच शर्मा द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन वन परिक्षेत्र अधिकारी सक्ती एवं उनके स्टाफ द्वारा किया गया।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..

























You must be logged in to post a comment Login