ख़बर रायपुर
91 वर्षीय गौरीशंकर अग्रवाल ने अपनी संपत्ति अस्पताल निर्माण के लिए दान की ..

स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बलौदाबाजार में अस्पताल निर्माण का प्रस्ताव ,
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया गौरीशंकर अग्रवाल का सम्मान ..
रायपुर, रायपुर के अश्विनी नगर में रहने वाले 91 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता, गौरीशंकर अग्रवाल, ने एक प्रेरणादायक कदम उठाते हुए राष्ट्रहित में अपनी संपत्ति दान करने का निर्णय लिया है। लंबे समय से वकालत के पेशे में सक्रिय श्री अग्रवाल, जो अपनी बौद्धिक क्षमता और समाज के प्रति योगदान के लिए जाने जाते हैं, ने छत्तीसगढ़ में ग्राम सभा पर एक किताब भी लिखी है।
आज जब अधिकांश लोग संपत्ति बनाने और सुरक्षित रखने की होड़ में लगे हैं, श्री अग्रवाल ने 38 डिस्मिल जमीन को जनहित में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दान करने की पेशकश की है। इस भूमि का उपयोग बलौदाबाजार जिले में अस्पताल बनाने के उद्देश्य से किया जाएगा।
उन्होंने इस संदर्भ में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, से मुलाकात की और अपनी मंशा को व्यक्त किया। मंत्री जायसवाल ने श्री अग्रवाल के इस महान कदम की सराहना की और उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने बलौदाबाजार कलेक्टर को इस कार्य को विधि सम्मत रूप से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

91 वर्षीय गौरीशंकर अग्रवाल का यह कदम समाज में सेवा भाव और परोपकार की मिसाल है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
























You must be logged in to post a comment Login