Connect with us

ख़बर रायपुर

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री ने कैलाश गुफा से दर्शन कर लौट रहे घायलों के ईलाज गंभीरता से करने चिकित्सकों को दिए निर्देश ..

Published

on

जिला प्रशासन को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने कहा गया ..

रायपुर, जशपुर जिले के प्रसिद्ध शिव धाम कैलाश गुफा से दर्शन कर लौट रहे पिकअप वाहन में 25 से 30 श्रद्धालु सवार थे। पिकअप वाहन लौटते समय वाहन गहरी खाई गिर कर पलट गई, जिससे उसमें सवार लोगों को चोट आयी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घायलों के ईलाज के समुचित इलाज के निर्देश चिकित्सकों को दिए हैं। बगीचा क्षेत्र में हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही सीएम कैंप कार्यालय बगिया ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को इलाज के समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। घटना स्थल पर एंबुलेस और मेडिकल टीम भेजी गई है। घायलों को बगीचा अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, किन्तु गंभीर रूप से घायलों को अंबिकापुर रिफर किया गया है।

जशपुर जिले के प्रसिद्ध शिव धाम कैलाश गुफा से दर्शन कर श्रद्धालु लौट रहे थे कि पिकअप वाहन खाई में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मामला बगीचा थाने के सोनगेरसा का है, जहां से कैलाश गुफा जाते हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के समय पिकअप में 25 से 30 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही बगीचा अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस प्रशासन और मेडिकल टीम रवाना किया गया है। ग्रामीणों के सहयोग से राहत बचाव कार्य किया गया। आसपास के ग्रामीणों ने हर संभव प्रयास करते हुए घायलों को ईलाज के लिए तत्परता दिखाते हुए अपने स्वयं के वाहन से बगीचा अस्पताल ले जाया गया और गम्भीर रूप से घायलों को अम्बिकापुर अस्पताल रेफर किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने जिला प्रशासन को निर्देश दिए है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर19 मिनट ago

पारदर्शिता और सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ हो धान खरीदी, किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो: खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ..

खाद्य सचिव ने अभनपुर, पचेड़ा और केंद्री धान उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर44 मिनट ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सौजन्य...

खबर सक्ती ...58 मिनट ago

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी : सक्ती जिले में अब तक 82.40 क्विंटल धान का उपार्जन ..

129 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से हो रही खरीदी, 18 नवंबर के लिए 9 केंद्रों में 326 क्विंटल का टोकन...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सुशासन के दावों के बीच बिजली कनेक्शन के लिए जनदर्शन में गुहार, आखिर आम आदमी की सुनवाई कहां? ..

घरेलू विद्युत कनेक्शन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद श्यामलाल राठौर को जनदर्शन का सहारा, मंगलवार को...

खबर रायगढ़3 घंटे ago

🚨 शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 साइबर थाना रायगढ़ की कार्रवाई, मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां आरोपिया मीरा सोनवानी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

19 से 25 नवंबर तक सकरेली कला में होगा श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का भव्य आयोजन ..

कथावाचक नारायण दास महाराज जी अपनी अमृतमयी वाणी से कराएंगे शिव महापुराण कथा का रसपान, रोशन लाल पटेल ने दी...

खबर सूरजपुर ..9 घंटे ago

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर कलेक्टर रेना जमील सख्त, समय-सीमा से बाहर लंबित मामलों को शत-प्रतिशत निपटाने के निर्देश ..

फौती नामांतरण, सीमांकन, डायवर्सन और त्रुटि सुधार के मामलों की अनुविभाग एवं तहसीलवार की समीक्षा, आमजन से जुड़े प्रकरणों को...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी के आनंद मेले में दिखी बच्चों की प्रतिभा, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने की सराहना ..

आयुष शर्मा बोले– पढ़ाई के साथ जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ें बच्चे, आनंद मेले से मिलता है प्रतिभा...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

बाल दिवस पर गुंजन एजुकेशन सेंटर में सजा खुशियों का मेला, फनफेयर और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा ..

जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी चंद्रा ने किया उत्साहवर्धन, रंग-बिरंगी वेशभूषा और आकर्षक स्टॉलों ने मोहा मन .. सक्ती, बाल दिवस...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

5 जनवरी से 20 अप्रैल 2027 तक किसानों को मिलेगा नहरों से पानी ..

बांध में 78 प्रतिशत जलभराव, किसानों की मांग के अनुरूप होगा जल प्रदाय .. जांजगीर-चांपा, रबी फसल की सिंचाई के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending