Connect with us

खबर बिलासपुर

बडी खबर: सिम्स के डीन डॉ. सहारे और अस्पताल अधीक्षक डॉ. नायक निलम्बित ..

Published

on

स्वास्थ्य मंत्रीस्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वशासी समिति बैठक में की निलंबन की घोषणा ,

पिछले तीन सालों में हुई खरीदी की होगी उच्च स्तरीय जांच ,

अस्पताल की जरूरतों के लिए दी 10 करोड़ की स्वीकृति ,

बैठक में मरीजों के हित में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय ..

बिलासपुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एक बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने सिम्स के डीन डॉ. केके सहारे और अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुजीत नायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर अस्पताल के संचालन में अव्यवस्था और कई तरह की गड़बड़ियों की शिकायतें हैं। स्वास्थ्य मंत्री आज सिम्स में स्वशासी समिति की बैठक में उन दोनों के निलंबन की घोषणा की। इसके साथ ही पिछले तीन सालों में हुई खरीदी की जांच के निर्देश भी दिए हैं। सिम्स अस्पताल के बेहतर संचालन के लिए स्वशासी समिति के सामान्य सभा की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, दिलीप लहरिया, सुशांत शुक्ला, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मनोज कुमार पिंगुआ सहित समिति का सदस्य और अधिकारी गण उपस्थित थे।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री और स्वशासी समिति के अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने कहा की आम आदमी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है। इसमें आड़े आने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उदारतापूर्वक सिम्स को बेहतर बनाने और उपकरणों के लिए 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी। बैठक में स्वशासी खाते से कॉलेज के हिसाब किताब का ऑडिट करने के लिए डेढ़ लाख रुपए के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया सिम्स परिसर में विद्युत सब स्टेशन के एक नवीन एलटी पैनल स्थापित करने के लिए 42 लाख दिया गया। हस्बैंड मेडिकल कॉलेज भवन के लिए एक डीजी सेट खरीदने की अनुमति भी दी गई। दिन और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के लिए नए वाहन प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया। मेडिकल छात्रों के आने-जाने के लिए एक 52 सीटर बस करें करने की वित्तीय एवं प्रशासकीय मंजूरी दी गई। चिकित्सा कॉलेज में हिंदी मीडियम की पुस्तक खरीदने के लिए भी ₹5 लाख दिया गया। सिम्स छात्रावास में बेड खरीदने के लिए 14 लाख रुपया की राशि के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। जेम पोर्टल से नियमानुसार इसकी खरीदी की जाए। कॉलेज के लिए सीसीटीवी रेफ्रिजरेटर बायोमेट्रिक मशीन फोटोकॉपी मशीन की खरीदी के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया। सिम्स अस्पताल के मलेरिया वार्ड में फाउल्लर मैट्रेस खरीदने कंसलटेंसी फीस कंप्यूटर सेट फोटोकॉपी मशीन सीसीटीवी कैमरा लगाने की हॉस्पिटल तैयार करने कंप्यूटर ऑपरेटर और स्टाफ नर्स तथा सफाई कर्मचारी की भर्ती के बारे में भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा आयुक्त किरण कौशल, संभागायुक्त महादेव कावरे, स्वास्थ्य विभाग के संचालक ऋतुराज रघुवंशी सीजी एमएससी की प्रबंध संचालक पद्मिनी बोई एनएचएम के प्रबंध संचालक डॉक्टर जगदीश सोनकर, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार सहित स्वशासी समिति के सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...26 मिनट ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..13 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..13 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..13 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर13 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर14 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..14 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

उद्यानिकी किसानों के लिए सुनहरा मौका: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ..

सक्ती, जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending