Connect with us

खबर बिलासपुर

24वी राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन ..

Published

on

राज्य के पांचों संभाग से आए 1100 से ज्यादा खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में करेगे शिरकत ,

तीन दिन तक स्कूली बच्चे दिखाएंगे अपने खेल का जौहर ..

बिलासपुर, 24वी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन आज पुलिस ग्राउंड मैदान में हुआ जहां अतिथि के तौर पर शहर विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने किया। इसके बाद पांचो संभाग के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट के जरिए उपस्थित अतिथियों को सलामी दी। इसके बाद बेसबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी हर्षिता महोबिया ने वहां उपस्थित खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में चार खेल – कबड्डी, बेसबॉल, एथलेटिक्स और हॉकी प्रतियोगिता होगी। राज्य के पांचों संभाग से आए 1100 से ज्यादा खिलाड़ी इसमें शिरकत कर रहे हैं।

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर में होना हमारे लिए गौरव का विषय है। वर्ष 2020 ओलंपिक और अभी 2024 ओलंपिक में हमारे देश के खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में खेल जगत में हमारे देश के गौरव को बढ़ाया है। ओलम्पिक में किसी को रजत मिला तो किसी को कांस्य पदक मिला और यह क्यों हो रहा है, पहले जब भी ओलंपिक होता था हमारे लोगों को मेडल नहीं मिलता था पूरे देश में निराशा होती थी और खेल जगत में हमारे देश का स्थान नहीं होता था। 2014 में जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बने हैं, उन्होंने खेलो इंडिया योजना के तहत देश में खेलों का विकास करने की दिशा में कदम बढ़ाया है, जिसके परिणाम स्वरुप अब खिलाड़ियों को न केवल संसाधन उपलब्ध हो रहे हैं बल्कि उन्हें बचपन से अच्छी प्रतियोगिताओं में शामिल होने का अवसर मिल रहा है जिसके फलस्वरूप ऐसे अच्छे परिणाम आ रहे हैं। उम्मीद है कि भविष्य में छत्तीसगढ़ के भी यह खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हमारे शहर का नाम ऊंचा करेंगे।

खिलाड़ी बच्चों को संबोधित करते हुए बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि यह क्रीडा प्रतियोगिता सिर्फ क्रीडा प्रतियोगिता नहीं है बल्कि यह हमारे नौनिहालों को शारीरिक शौष्ठ्य के साथ पढ़ाई के तालमेल के लिए उपलब्ध सुंदर मंच है। भारत को विश्व के सबसे बड़े युवा देश के रूप में स्थापित करने की जो पहल प्रारंभ की गई है, उस प्रारंभिक व्यवस्था का यह पहला चरण है खेल, जिसके माध्यम से हम अपने नौजवानों को और आने वाली पीढ़ी को मानसिक, शारीरिक और शैक्षणिक वातावरण देने की व्यवस्था बनाते हैं। आज आप एक संकल्प और खेल भावना के साथ इस मैदान में उपस्थित हैं। आप हारे या जीतें,इस बात की परवाह न कीजिएगा क्योंकि जब तक कोई हारेंगे नहीं तब तक जितने की ललक नहीं आएगी और जीतने वाला इस बात का दंभ भी न भरे कि वही बस विजेता है क्योंकि उसको भी रिप्लेस करने के लिए कोई पीछे खड़ा रहेगा। इस परिकल्पना के साथ कि इस खेल मैदान में खेल की भावना के साथ खेलते – खेलते हमारे बच्चे आगे जायेंगे मैं चाहता हूं की आदिशक्ति मां महामाया देवी आप सब की मनोकामना पूर्ण करे साथ ही इस बेहतरीन आयोजन के लिए मैं जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े तमाम लोगों का धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं।

तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने 24वी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन की विधिवत घोषणा की।vआयुक्त नगर निगम बिलासपुर अमित कुमार ने प्रशासन की तरफ से स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। स्थानीय महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल की छात्राओं ने स्वागत में सुंदर छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन की तरफ से अमित कुमार आयुक्त नगर निगम बिलासपुर, पीयूष तिवारी एसडीम बिलासपुर, स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से टी आर साहू जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर, सहायक संचालक पी दशरथी, रघुवीर सिंह राठौड़, जी डी गर्ग, सुशील मिश्रा, समग्र शिक्षा से एडीपीओ अनिल तिवारी, एपीसी चंद्रभान सिंह, रामेश्वर जायसवाल, मुकेश पाण्डेय, बीआरसी वासुदेव पाण्डेय, अखिलेश मेहता, जिला क्रीड़ा अधिकारी अवधराम चंद्राकर समेत विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य, व्याख्याता, व्यायाम शिक्षक उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..21 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..21 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..21 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर22 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर22 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..22 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

उद्यानिकी किसानों के लिए सुनहरा मौका: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ..

सक्ती, जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending