Connect with us

खबर कोरबा

लोक शांति भंग करने वाली सभी गतिविधियों पर बनाए रखें पैनी नजर : कलेक्टर ..

Published

on

ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के सामाजिक समस्याओं को चिन्हांकित कर निराकरण के दिए निर्देश ,

असामाजिक व अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु अधिकारियों को किया निर्देशित ,

कलेक्टर एवं एसपी ने कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व व पुलिस अधिकारियों की ली बैठक ,

जिले में कानून व्यवस्था एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने हेतु अधिकारियों को सतर्कता से कार्य करने के दिए निर्देश ..

कोरबा, कलेक्टर अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने जिले में लोक शांति भंग करने वाली सभी गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने एवं सामाजिक समरसता के लिए कानून व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर निगमायुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर दिनेश नाग, एडिशनल एसपी यू बी एस चौहान, श्रीमती नेहा वर्मा सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर वसंत ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी सजगता एवं सतर्कता के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को जिले में आने वाले पंचायत चुनाव के ध्यान में रखते हुए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के सामाजिक समस्या को चिन्हांकित कर शासन के नियमानुसार निराकरण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिससे आगे चलकर इनसे किसी प्रकार की लोक शांति भंग होने की स्थिति निर्मित ना हो। कलेक्टर ने अनुविभागवार लॉ एंड ऑर्डर की समस्याओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत रहने के किये कहा। साथ ही लॉ एंड आर्डर की समस्या उतपन्न करने वाले विवादों के कारणों का पता कर समस्याओं का तत्परता से निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में घटित होने वाले छोटी बड़ी घटनाओं एवं कानून व्यवस्था उल्लंघन की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए लापरवाही नही बरतने एवं उस पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिससे कोई भी छोटी घटना बड़ा रूप न ले सके। उन्होंने संवेदनशील मामलों में नजर रखकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि अवैध शराब विक्रय, अवैध कबाड़ व्यवसाय, बिना अनुमति के खनिज उत्खनन, राखड़ परिवहन सहित किसी भी तरह की असामाजिक एवं अवैध गतिवधियों पर रोक लगाने के लिए तत्काल कड़ी कार्रवाई करें। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पानी, बिजली, सड़क, अतिक्रमण की समस्याओं को चिन्हाकित कर उनका समय रहते निदान करने के लिए कहा। कलेक्टर ने सड़क दुर्घटना से होने वाली कानून अव्यवस्था की समस्या के समाधान हेतु सीएसआर मद से पीड़ितों को तत्काल राहत राशि प्रदान करने के लिए कहा। इस हेतु सभी एसडीएम से प्रस्ताव प्रस्तुत करने की बात कही। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में भी आमजनो को राहत पहुचाने के लिए जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने के लिए कहा। कलेक्टर ने राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन आपसी समन्वय बनाकर रखने तथा सूचनाओं का आदान-प्रदान करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी एक टीम के रूप में एक-दूसरे को सहयोग करेंगे तभी समस्याओं का समाधान जल्दी होगा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक तिवारी ने कहा कि आने वाला समय चुनौतीपूर्ण है, सभी को सजग रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की असंवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण लगाना सभी अधिकारियों की संयुक्त जिम्मेदारी है। इस हेतु सभी अधिकारी अपने सूचना तंत्र को सक्रिय एवं मजबूत बनाए रखें। ऐसी कोई भी असामाजिक गतिविधि जो कानून व्यवस्था को प्रभावित कर सकती है, उस पर विशेष ध्यान दें। साथ ही असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले व्यक्तियों का भी पहचान कर उनकी जानकारी एकत्र करे। उन्होंने सभी एसडीएम, एसडीओपी तथा तहसीलदार, थाना प्रभारी को साप्ताहिक रूप से संयुक्त बैठक कर समस्याओं पर चर्चा करने की बात कही। जिससे किसी भी घटना एवं चुनौती का सामना करने में आसानी हो।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..9 घंटे ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली1 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending