Connect with us

खबर कोरबा

स्व. बिसाहू दास महंत मेडीकल कॉलेज संबद्ध कोरबा जिला चिकित्सालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस ..

Published

on

कोरबा, स्व. बिसाहू दास महंत मेडीकल कॉलेज से संबद्ध कोरबा जिला चिकित्सालय में 25 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मेडीकल कॉलेज के मेडीकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. गोपाल सिंह कंवर ने फार्मासिस्टों के योगदान और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “डॉक्टर के बिना मरीज़ की देखभाल और फार्मासिस्ट के बिना दवा की व्यवस्था की कल्पना नहीं की जा सकती। दोनों ही स्वास्थ्य सेवा की अनिवार्य कड़ियाँ हैं, और फार्मासिस्टों की मेहनत एवं समर्पण से ही लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिलती हैं।”

उन्होंने कोरोना महामारी के दौर को याद करते हुए कहा कि उस कठिन समय में फार्मासिस्टों ने अपनी जान की परवाह किए बिना निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा की। उनकी भूमिका ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया और उन्हें ‘अदृश्य योद्धा’ के रूप में मान्यता दिलाई।

कार्यक्रम की शुरुआत केक काटने की रस्म से हुई, जिसमें डॉक्टर और स्टाफ ने मिलकर उत्सव का आनंद लिया। इस अवसर पर डॉ. दुर्गा शंकर पटेल (डिप्टी मेडीकल सुप्रिटेंडेंट), डॉ. दीवान (आर्थोपेडिक विशेषज्ञ), फार्मासिस्ट मनीष सिंह, सांता मित्रा, डी.आर. भास्कर, अशोक लखेरा और श्रीमती पंकज नायक समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

विश्व फार्मासिस्ट दिवस: फार्मासिस्टों का सम्मान –

प्रत्येक वर्ष 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य उन फार्मासिस्टों को सम्मानित करना है जो दिन-रात मरीजों की सेवा में समर्पित रहते हैं। इस दिवस की शुरुआत 2009 में इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन (FIP) द्वारा की गई थी। FIP का गठन 25 सितंबर 1912 को हुआ था और इसी तिथि को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

फार्मासिस्टों की भूमिका सिर्फ दवाएँ देने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे मरीजों के लिए सही दवा और उपचार की सलाह देकर स्वास्थ्य सेवा में अहम भूमिका निभाते हैं। इस दिवस का उद्देश्य फार्मासिस्टों के योगदान को वैश्विक स्तर पर मान्यता देना और स्वास्थ्य सेवा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जगदलपुर ..15 घंटे ago

बाढ़ में डूबा राष्ट्रीय राजमार्ग अनुभाग का दफ्तर, धूप में सुखाई जा रही महत्वपूर्ण फाइलें ..

कमर तक भरा था पानी, कई सरकारी दस्तावेज भीगे , बची फाइलों को सुरक्षित रखने की कवायद .. जगदलपुर, बीते...

खबर बिलासपुर16 घंटे ago

रोशनी, संगीत और नृत्य से जीवंत हुई ‘नमो सेवा गाथा’ ..

प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को किया प्रेरित , सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

राजेश महंत के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने दी शुभकामनाएं ..

सारागांव पहुंचकर जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के कांग्रेस नेताओं ने किया आत्मीय अभिनंदन .. सक्ती, विधानसभा क्षेत्र सक्ती के कांग्रेसजनों...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

रेडक्रॉस की गतिविधियों को सुदृढ़ करने पर जोर, रक्तदान व अंगदान को लेकर बनी रणनीति ..

राज्य शाखा के चेयरमैन तोमन साहू ने ली जिला शाखा सक्ती की समीक्षा बैठक .. सक्ती, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जनपद अध्यक्ष कवि शरण वर्मा ने किया प्रोत्साहित ..

मालखरौदा में जागरूकता कार्यशाला आयोजित, छात्र-छात्राओं को नवाचार के अवसरों की दी गई विस्तृत जानकारी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

चोरी की 7 मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन चोरी के नेटवर्क की तलाश तेज ..

सक्ती में पुलिस-साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई; चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

रेल सुविधाओं को लेकर आयुष शर्मा ने रेल महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन ..

सकरेली-भागोडीह में अंडरब्रिज, बाराद्वार में आरओबी और जेठा में मेमू ठहराव की उठाई मांग .. सक्ती, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

साइबर सेल सक्ती की सूचना पर डभरा में जुए के बड़े फड़ पर छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार ..

रात में चल रहे जुए के फड़ पर घेराबंदी, 51 हजार 400 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त ,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

महानदी जल प्रबंधन पर नई पहल, समाधान की दिशा में बढ़े छत्तीसगढ़-ओडिशा ..

अमित शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मोहन चरण माझी ने रखे दोनों राज्यों के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

आशीष टिकरिया ने संभाला जनसंपर्क संचालक का पदभार ..

रायपुर, जनसंपर्क विभाग के नव नियुक्त संचालक आशीष टिकरिया ने बुधवार, 1 अक्टूबर 2026 को जनसंपर्क संचालनालय पहुंचकर अपने पद...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending