Connect with us

खबर बिलासपुर

पुलिस के चेतना अभियान के तीसरे चरण का हुआ समापन ..

Published

on

महिला एवं बच्चों पर घटित अपराध संबंधी विशाल चित्र प्रदर्शनी को मिली सराहना ,

चेतना में सक्रिय भागीदारी के लिए स्कूल और विद्यार्थी सम्मानित ,

चौथा चरण होगा नशे के खिलाफ अभियान ..

बिलासपुर, सामुदायिक पुलिसिंग पर आधारित बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के नवाचार चेतना कार्यक्रम अंतर्गत महिला एवं बच्चों पर घटित अपराध के संबंध में आज स्कूली बच्चों द्वारा तैयार की गई विशाल चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई। ज्ञात हो कि बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नवाचार कार्यक्रम चेतना का प्रारंभ 1 जून 2024 को हुआ था जिसका पहला चरण सड़क सुरक्षा पर आधारित था, तथा दूसरा चरण साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूकता के संबंध में आयोजित किया गया और वर्तमान में लगभग एक माह से चल रहे चेतना के तीसरे चरण में महिला एवं बच्चों पर घटित अपराध के संबंध में लगातार विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम विभिन्न समूह, स्कूल, कॉलेज एनसीसी, एनएसएस की इकाई, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आदि संस्थाओं के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम लगातार किया गया।

इसी क्रम में आज बिलासपुर में एक विशाल चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गय। इस कार्यक्रम में पूरे बिलासपुर जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के 140 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक स्कूल के बच्चों द्वारा बनाई गई महिला एवं बच्चों पर घटित अपराध एवं जागरूकता तथा बचाव पर आधारित चित्र ड्राइंग शीट पर बनाकर प्रत्येक स्कूल द्वारा यातायात थाना में जमा किया गया। तथा महिला बच्चों पर होने वाले अपराध के संबंध में जागरूक करने वाले पाम्पलेट विभिन्न स्कूलों के माध्यम से लगभग 40000 बच्चों से उनके घर परिवार के सदस्यों तक भेजा गया। उनसे हस्ताक्षर कराते हुए उनको इस अपराध के प्रति सजग किया गया। हस्ताक्षर युक्त पाम्पलेट को वापस जमा किया गया साथ ही बच्चों के द्वारा तैयार प्रत्येक स्कूलों से 20-20 चयनित चित्र एकत्र की गई जिसे आज पुलिस परेड मैदान में व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया गया।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह की उपस्थिति में इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थियों एवं संबंधित स्कूलों को भी उनकी सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र मंच के माध्यम से पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने दिया। कार्यक्रम में यातायात के एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर ने कहा कि चेतना बहुत कम समय में बहुत ऊंचाइयों तक पहुंचा है तथा पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि चेतना को संपूर्ण बिलासपुर जिले का अपार स्नेह मिला है। निकट भविष्य में चेतना का अगला चरण समाज का सबसे बड़ा अभिशाप नशे के विरुद्ध होगाl कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के लगभग 2000 छात्र छात्राओं, अभिभावक तथा शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के अलावा एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर, उमेश कश्यप, अर्चना झा, डीएसपी संजय साहू, मंजू लता केरकेट्टा सहित जिले के तमाम थाना प्रभारी पुलिसकर्मी उपस्थित थे। मंच संचालन सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे ने किया।

इस संपूर्ण कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में आर्यन फिल्म के रामानंद तिवारी एवं जीवधारणी सेवा फाउंडेशन के विकास वर्मा की अहम भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बड़ी खबर: ओवररेट शराब बिक्री पर आबकारी का शिकंजा, विभाग के दो अफसर निलंबित, महासमुंद में 190 की शराब 200 रुपये में बेची, कांकेर में 4409 खाली बोतलें बरामद ..

शराब की कालाबाजारी और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में ओवररेट बिक्री का खुलासा, कांकेर में स्टीकर-होलोग्राम समेत भारी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस)...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर ..

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय , मार्च 2028...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending