खबर सक्ती ...
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लगाया बादाम का पौधा दिया हरियाली का संदेश ..
सक्ती, पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने और मातृ सम्मान की भावना को प्रकृति संरक्षण के संकल्प से जोड़ते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कदम का पौधा, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बादाम का पौधा रोपा। दोनों नेताओं ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देते हुए पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से नागरिकों को अपनी माँ के सम्मान में पौधा लगाने के साथ-साथ उसकी नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान मातृ सम्मान, प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ने की अनूठी पहल के रूप में सामने आया है।
पौधरोपण के अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पर्यावरण संरक्षण और हरियाली विस्तार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। अभियान का उद्देश्य पौधरोपण को केवल औपचारिक गतिविधि तक सीमित न रखकर इसे व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप देना है, ताकि अधिक से अधिक लोग पर्यावरण संरक्षण से जुड़ें और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण तैयार किया जा सके।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी चंद्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मंत्री मेघाराम साहू, पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा, केशव चंद्रा, संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, टिकेश्वर गबेल, कृष्णकांत चंद्रा, आईजी राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर जयश्री जैन, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, हितग्राही एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























