Connect with us

खबर बिलासपुर

नौ साल पुराने बिजली बिल का बोझ उपभोक्ता पर नहीं डाल सकती कंपनी-हाईकोर्ट ..

Published

on

बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी की ओर से करीब नौ साल की अवधि के लिए की गई 26.88 लाख की अतिरिक्त भुगतान मांग को लेकर उपभोक्ता को राहत दी है। डिवीजन बेंच ने कहा कि जब मीटरिंग और बिलिंग व्यवस्था बिजली कंपनी के नियंत्रण में थी और उपभोक्ता पर किसी तरह की धोखाधड़ी का आरोप नहीं है, तो कंपनी अपनी गलती का आर्थिक भार उपभोक्ता पर नहीं डाल सकती।

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने रायपुर के कारोबारी विकास टांक की रिट अपील स्वीकार करते हुए सिंगल बेंच का आदेश निरस्त कर दिया और विद्युत लोकपाल के पूर्व आदेश को बहाल कर दिया।

याचिकाकर्ता श्रीराम वायर्स के संचालक हैं और उनके प्रतिष्ठान में 90 हॉर्स पावर का विद्युत कनेक्शन था। वर्ष 2008 में परिसर में करंट ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था और 2011 में मीटर बदला गया। वर्ष 2017 में बिजली कंपनी को पता चला कि खपत की गणना के लिए 2 के बजाय 1 का मल्टीप्लाइंग फैक्टर इस्तेमाल हो रहा था।

इसके बाद वर्ष 2008 से 2017 की अवधि के लिए अतिरिक्त राशि की मांग की गई। हाईकोर्ट ने कहा कि यदि कंपनी पूरे नौ साल के लिए अतिरिक्त राशि मांग रही है तो उसे ठोस साक्ष्य से यह साबित करना होगा कि गलत फैक्टर पूरी अवधि में लागू रहा था।

डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच के निर्णय को रद्द करते हुए विद्युत लोकपाल के आदेश को बहाल कर दिया। अब कंपनी की ओर से कोई भी मांग लोकपाल के आदेश के अनुरूप ही तय की जाएगी।

Latest

खबर बिलासपुर19 मिनट ago

बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई हाईकोर्ट की निगरानी में, तत्कालीन एसपी व्यक्तिगत रूप से तलब ..

नाबालिग की आत्महत्या मामले में आरोपियों को फरार बताने और इनाम घोषित करने पर मांगा जवाब .. बिलासपुर, 23 अगस्त।...

खबर बिलासपुर24 मिनट ago

नौ साल पुराने बिजली बिल का बोझ उपभोक्ता पर नहीं डाल सकती कंपनी-हाईकोर्ट ..

बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी की ओर से करीब नौ साल की अवधि के लिए की गई...

खबर बिलासपुर53 मिनट ago

पुलिस थानों के सीसीटीवी बंद मिले तो तय होगी जिम्मेदारी, हाईकोर्ट ने सरकार को दिए सख्त निर्देश ..

550 थानों के लिए 102 करोड़ की योजना, 18 महीने तक सुरक्षित रखा जाएगा फुटेज .. बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती के आत्मानंद स्कूल में सांसद कमलेश जांगड़े ने किया पौधारोपण, विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित ..

सक्ती, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने आज स्थानीय स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को भावभीनी विदाई ..

अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव .. सक्ती, सक्ती जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं...

खबर कोरबा7 घंटे ago

हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा में सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को सायकल वितरण किया गया ..

सरस्वती सायकल योजना से हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा की 44 बालिकाओं के चेहरे पर खिली मुस्कान .. कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

31 किलो की विशाल कांवड़ लेकर देवघर पहुंचे सक्ती के शिवभक्त, बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना ..

सक्ती के शिवभक्तों ने रचा इतिहास, 31 किलो की कांवड़ से किया जलाभिषेक, सुल्तानगंज से देवघर तक पैदल यात्रा पूरी...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

लीनेस डॉ. शालू पाहवा ने प्रतिभावान बालिकाओं का किया सम्मान, कॉपी-पेन व स्मृति चिन्ह देकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने किया प्रेरित ..

बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना समाज के विकास की मजबूत नींव : डॉ. शालू पाहवा, सेजस कसेर पारा स्कूल में...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार ..

30 किस्तों में 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित , महतारी वंदन की राशि...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री साय ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकार निशा द्विवेदी की पुस्तक ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का किया विमोचन , महतारी वंदन योजना...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending