Connect with us

खबर रायगढ़

बडी खबर: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर जांच, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैम्पल ..

Published

on

त्योहारी सीजन में खाद्य गुणवत्ता पर प्रशासन की नजर, चावला रेस्टोरेंट एवं कलाकंद मिठाई दुकान से लिए गए नमूने ..

रायगढ़, शासन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को शहर के मिठाई एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। चक्रधर नगर चौक स्थित चावला रेस्टोरेंट एवं कलाकंद मिठाई दुकान के साथ मिठाई निर्माण के लिए संचालित कारखाने का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिए गए।

जांच के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे, सीएसपी मयंक मिश्रा, सहायक कलेक्टर गोकुल आर.के. एवं तहसीलदार शिव कुमार डनसेना मौजूद रहे। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से नमूना सहायक सुश्री सरिता पटेल ने खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। लिए गए सैम्पल परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजे जाएंगे।

💠 त्योहारों के साथ सामान्य दिनों में भी नियमित निगरानी –

जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे ने बताया कि रक्षाबंधन, आगामी त्योहारों एवं सामान्य दिनों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित जांच एवं निगरानी की जा रही है। त्योहारी सीजन को देखते हुए मावा, पनीर, घी एवं मिठाइयों सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लिए गए खाद्य नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। इसके लिए खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं निगरानी की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

Latest

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बड़ी खबर: ओवररेट शराब बिक्री पर आबकारी का शिकंजा, विभाग के दो अफसर निलंबित, महासमुंद में 190 की शराब 200 रुपये में बेची, कांकेर में 4409 खाली बोतलें बरामद ..

शराब की कालाबाजारी और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में ओवररेट बिक्री का खुलासा, कांकेर में स्टीकर-होलोग्राम समेत भारी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस)...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर ..

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय , मार्च 2028...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending