खबर जांजगीर-चांपा ..
शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई की जद में ..
जांजगीर-चांपा, जिस स्कूल को बच्चों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के संस्कार देने वाला ‘शिक्षा का मंदिर’ कहा जाता है, उसी परिसर में एक कर्मचारी के हक की राशि जारी करने के एवज में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए महिला प्राचार्य अंजुला सोनी और स्कूल के सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी विकास मसीह को 10 हजार रुपये की रिश्वत के मामले में पकड़ा है। एसीबी ने रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि यह एसीबी बिलासपुर की लगातार 56वीं ट्रैप कार्रवाई है।
मामला स्कूल के ही सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी मनीष राठौर के वेतन वृद्धि के एरियर्स की राशि से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार मनीष राठौर की परिवीक्षा अवधि पूरी होने के बाद वर्ष 2025 में नियमितीकरण हुआ था। वर्ष 2022 से जून 2026 तक की वेतन वृद्धि का एरियर्स करीब 80 हजार रुपये बन रहा था। इसी राशि को निकलवाने के लिए कथित तौर पर रिश्वत की मांग की गई।
🌺 पहले मांगे 20 हजार, सौदा 10 हजार में तय –
प्राप्त जानकारी के अनुसार एरियर्स की राशि जारी करने के एवज में प्राचार्य अंजुला सोनी ने मनीष राठौर से कथित तौर पर 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। मनीष ने राशि कम करने का अनुरोध किया, जिसके बाद कथित तौर पर सौदा 10 हजार रुपये में तय हुआ।
रिश्वत देने के इच्छुक नहीं होने पर मनीष राठौर ने मामले की शिकायत एसीबी इकाई बिलासपुर से की। शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की बात सही पाए जाने के बाद एसीबी ने आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई।
🌺 प्राचार्य ने खुद नहीं ली रकम, बाबू को देने कहा –
एसीबी की योजना के अनुसार शिकायतकर्ता को 10 हजार रुपये की रिश्वत राशि देकर स्कूल भेजा गया। वहां पहुंचकर जब मनीष राठौर ने रिश्वत की रकम प्राचार्य अंजुला सोनी को देने की कोशिश की, तो उन्होंने कथित तौर पर रकम खुद लेने के बजाय स्कूल के बाबू एवं सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी विकास मसीह को देने के लिए कहा।
प्राचार्य के कथित निर्देश पर जैसे ही मनीष ने 10 हजार रुपये विकास मसीह को दिए, पहले से घात लगाए एसीबी बिलासपुर की टीम ने तत्काल दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई।
🌺 शिक्षा के मंदिर में भ्रष्टाचार ने उठाए गंभीर सवाल –
स्कूल परिसर में ही एक अधीनस्थ कर्मचारी के वेतन एरियर्स की राशि जारी करने के लिए रिश्वत मांगने का मामला सामने आने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। जिस स्थान पर विद्यार्थियों को ईमानदारी, नैतिकता और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया जाता है, उसी ‘शिक्षा के मंदिर’ में रिश्वतखोरी का आरोप लगना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
एसीबी की कार्रवाई ने यह भी स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ एजेंसी की निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में प्राचार्य अंजुला सोनी और विकास मसीह के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 एवं 12 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























