Connect with us

खबर बिलासपुर

पुलिस थानों के सीसीटीवी बंद मिले तो तय होगी जिम्मेदारी, हाईकोर्ट ने सरकार को दिए सख्त निर्देश ..

Published

on

550 थानों के लिए 102 करोड़ की योजना, 18 महीने तक सुरक्षित रखा जाएगा फुटेज ..

बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश के पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरों के संचालन और फुटेज सुरक्षित रखने को लेकर राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि थानों में सीसीटीवी केवल औपचारिक व्यवस्था नहीं, बल्कि पारदर्शिता और नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है।

मामला गौरेला थाने में एनडीपीएस के आरोपियों से जुड़े प्रकरण से सामने आया, जहां सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं होने के कारण हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप नहीं किया। चार आरोपियों की ओर से दायर याचिकाएं भी अदालत ने खारिज कर दीं।

सुनवाई के दौरान मुख्य सचिव की ओर से अदालत को बताया गया कि प्रदेश के 550 पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरों और संबंधित बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए करीब 102 करोड़ की योजना तैयार की गई है। इसके तहत सभी थानों में सीसीटीवी व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और फुटेज 18 महीने तक सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जाएगी।

कोर्ट ने कहा कि निर्धारित अवधि तक फुटेज सुरक्षित रहना जरूरी है। जानकारी के अनुसार 18 महीने के बाद फुटेज स्वतः डिलीट होने की व्यवस्था है। मामले में आरोपियों के मोबाइल नंबरों के सीडीआर भी ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड में उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल वे अपने बचाव में कर सकते हैं।

हाईकोर्ट ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे हर समय चालू हालत में रहने चाहिए। यदि कैमरे काम नहीं करते हैं या फुटेज सुरक्षित नहीं रखा जाता है, तो इसके लिए जिम्मेदारी तय की जाए।

Latest

खबर बिलासपुर36 मिनट ago

बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई हाईकोर्ट की निगरानी में, तत्कालीन एसपी व्यक्तिगत रूप से तलब ..

नाबालिग की आत्महत्या मामले में आरोपियों को फरार बताने और इनाम घोषित करने पर मांगा जवाब .. बिलासपुर, 23 अगस्त।...

खबर बिलासपुर40 मिनट ago

नौ साल पुराने बिजली बिल का बोझ उपभोक्ता पर नहीं डाल सकती कंपनी-हाईकोर्ट ..

बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी की ओर से करीब नौ साल की अवधि के लिए की गई...

खबर बिलासपुर1 घंटा ago

पुलिस थानों के सीसीटीवी बंद मिले तो तय होगी जिम्मेदारी, हाईकोर्ट ने सरकार को दिए सख्त निर्देश ..

550 थानों के लिए 102 करोड़ की योजना, 18 महीने तक सुरक्षित रखा जाएगा फुटेज .. बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती के आत्मानंद स्कूल में सांसद कमलेश जांगड़े ने किया पौधारोपण, विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित ..

सक्ती, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने आज स्थानीय स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को भावभीनी विदाई ..

अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव .. सक्ती, सक्ती जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं...

खबर कोरबा7 घंटे ago

हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा में सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को सायकल वितरण किया गया ..

सरस्वती सायकल योजना से हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा की 44 बालिकाओं के चेहरे पर खिली मुस्कान .. कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

31 किलो की विशाल कांवड़ लेकर देवघर पहुंचे सक्ती के शिवभक्त, बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना ..

सक्ती के शिवभक्तों ने रचा इतिहास, 31 किलो की कांवड़ से किया जलाभिषेक, सुल्तानगंज से देवघर तक पैदल यात्रा पूरी...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

लीनेस डॉ. शालू पाहवा ने प्रतिभावान बालिकाओं का किया सम्मान, कॉपी-पेन व स्मृति चिन्ह देकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने किया प्रेरित ..

बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना समाज के विकास की मजबूत नींव : डॉ. शालू पाहवा, सेजस कसेर पारा स्कूल में...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार ..

30 किस्तों में 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित , महतारी वंदन की राशि...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री साय ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकार निशा द्विवेदी की पुस्तक ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का किया विमोचन , महतारी वंदन योजना...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending