Connect with us

खबर कोरबा

कलेक्टर ने न्योता भोज में शामिल होकर बच्चों को परोसा भोजन ..

Published

on

साथ बैठकर भोजन किया और नागरिकों से न्योता भोज की अपील की ,

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को मातृभाषा में बातचीत करने किया प्रोत्साहित ..

कोरबा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले के स्कूलों में लगातार न्योता भोज का आयोजन किया जा रहा है। कोरबा जिले में लगभग 400 से अधिक विद्यालयों में न्योता भोज के माध्यम से विद्यार्थियों को विशेष भोजन तथा प्रोत्साहन दिया जा चुका है। इसी कड़ी में कलेक्टर अजीत वसंत ने आज करतला विकासखण्ड के वनांचल ग्राम कोटमेर के शासकीय प्राथमिक शाला में ग्रामीणों द्वारा आयोजित न्योता भोज कार्यक्रम में सपत्नीक शामिल होकर विद्यार्थियों को खीर, पूड़ी के साथ भोजन परोसा। इस दौरान उन्होंने बच्चों एवं ग्रामीणों के साथ बैठकर भोजन किया और नागरिकों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन अथवा किसी भी महत्वपूर्ण विशेष अवसरों पर आसपास के विद्यालयों में जाकर न्योता भोज का आयोजन करें और अपने विशेष दिन को और यादगार बनाएं।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की सीख दी और शिक्षा के महत्व को बताया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता, रिश्तेदारों तथा आसपास के ग्रामीणों से मातृभाषा में बातचीत करने प्रोत्साहित किया। न्योता भोज के कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी टी. पी. उपाध्याय, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सहित शाला प्रबंधन विकास समिति के सदस्य, ग्राम कोटमेर के सरपंच और विद्यार्थियों के पालकगण तथा अन्य ग्रामीण भी शामिल हुए। न्योता भोज कार्यक्रम के दौरान कोटमेर के ग्रामीणों ने कलेक्टर वसंत से चर्चा की और क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर ने तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

बड़ी खबर: ओवररेट शराब बिक्री पर आबकारी का शिकंजा, विभाग के दो अफसर निलंबित, महासमुंद में 190 की शराब 200 रुपये में बेची, कांकेर में 4409 खाली बोतलें बरामद ..

शराब की कालाबाजारी और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में ओवररेट बिक्री का खुलासा, कांकेर में स्टीकर-होलोग्राम समेत भारी...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस)...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर ..

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय , मार्च 2028...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 सितंबर को सक्ती जिले को देंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात ..

121.70 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 38 विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन एवं लोकार्पण .. सक्ती, भारत सरकार...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आतिथ्य में 11 सितंबर को सक्ती में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण ..

कॉलेज ग्राउंड जेठा में प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन सहित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव ..

उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की , संपत्ति कर के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बडी खबर: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले ..

सक्ती से चार तहसीलदारों का स्थानांतरण, जिले में चार नए अधिकारियों की पदस्थापना; कई जिलों में बदली प्रशासनिक जिम्मेदारी .....

खबर बिलासपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की श्रीराम लला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम ..

रामलला के दरबार को रवाना हुई आस्था की रेल, बिलासपुर से 850 श्रद्धालु अयोध्या-काशी यात्रा पर निकले .. बिलासपुर, मुख्यमंत्री...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending