Connect with us

खबर कोरबा

नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी गई जानकारी ..

Published

on

23 अक्टूबर तक लिए जाएंगे दावा-आपत्ति ..

कोरबा, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण किये जाने का कार्यक्रम जारी किया गया है और मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आज जिले के सभी मीडिया प्रतिनिधियों को नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने निर्वाचक नामावली में 01 जनवरी 2024 की स्थिति में निर्वाचक नामावली में नाम जुड़ाने, संशोधन एवं विलोपन की प्रकिया से अवगत कराया।

नगरीय निकाय के अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा/नगर पालिका परिषद-दीपका/कटघोरा/बांकीमोंगरा नगर पंचायत छुरीकला/पाली की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित स्थानों में नियुक्त प्राधिकृत कर्मचारियों द्वारा 16 अक्टूबर 2024 से 23 अक्टूबर 2024 को कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक तथा अंतिम दिन 23.10.2024 को दोपहर 03 बजे तक दावा- आपत्तियां प्राप्त किये जायेंगे। निर्धारित स्थानों की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय निर्वाचन ) कोरबा, नगरीय निकाय तथा संबंधित अनुविभागीय अधिकारी ( राजस्व) / तहसील कार्यालयों में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली में किसी व्यक्ति का नाम छूट जाने या अन्य वार्ड में स्थानान्तरण के लिए प्रारूप-क में, संशोधन के लिए प्रारूप-ख में तथा किसी व्यक्ति के नाम के विलोपन हेतु प्रारूप-ग में आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है।

01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है, वे भी अपना नाम दर्ज करने हेतु प्रारूप क-1 में 04 नवम्बर 2024 तक अपने क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगर पालिक निगम) के समक्ष अथवा अपने क्षेत्र के तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगर पालिक निगम) के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी की नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत कुल 67 वार्ड व कुल मतदाता 2,59,333, नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में कुल वार्ड 30 व कुल मतदाता 36,381, नगर पालिका परिषद कटघोरा कुल वार्ड 15 व कुल मतदाता 16,680, नगर पंचायत छुरीकला कुल वार्ड 15 व कुल मतदाता 6,446, नगर पंचायत पाली में कुल वार्ड 15 व कुल मतदाता 4,182, नगर पालिका परिषद दीपका में कुल वार्ड 21 व कुल मतदाता 21,079 है। इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत अंतर्गत जनपद पंचायत कोरबा में 74 ग्राम पंचायत कुल मतदाता 1,09,510, करतला में 78 ग्राम पंचायत कुल मतदाता 114188, पाली में 93 ग्राम पंचायत कुल मतदाता 1,47,692, जनपद पंचायत कटघोरा में कुल 53 ग्राम पंचायत कुल मतदाता 80,183, जनपदपंचायत पोड़ी उपरोड़ा कुल ग्राम पंचायत 114 कुल मतदाता 1,34,741 हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित ..

        सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने विशेष अभियान जारी ..

जिले के सभी 718 मतदान केंद्रों पर लग रहे विशेष शिविर, नाम जुड़वाने और संशोधन की मिलेगी सुविधा .. सक्ती,...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ , एसटीपी प्लांट की होगी स्थापना, राम वनगमन...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

महानदी की महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले—जल संरक्षण को बनाएं जनआंदोलन ..

माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में सपत्नीक की महाआरती, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना , महानदी छत्तीसगढ़ की आस्था,...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना ..

सपत्नीक किए भगवान नर-नारायण और जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, मठ मंदिर में गौ माता की पूजा कर खिलाया गुड़-केला .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान को लेकर कल 15 अक्टूबर को होगी बैठक ..

सक्ती के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे जुटेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अभियान की दी जाएगी जानकारी .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जनगणना-2027 की तैयारियों को मिलेगी गति, 28-29 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण ..

जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी जाएगी जिम्मेदारी और कार्यप्रणाली की जानकारी .. सक्ती, जनगणना-2027 के द्वितीय चरण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending