Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

24 अक्टूबर को पामगढ़ विकासखंड के ग्राम खोखरी में जनसमस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन ,

हाई स्कूल मैदान में 5 नवंबर को होगा एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन, तैयारी के संबंध में दिये आवश्यक दिशा निर्देश ,

उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा अंतर्गत मासिक टेस्ट में टॉप करने वाले 30 बच्चे करेंगे रायपुर के साइंस सेंटर का भ्रमण ,

संवाद 24×7 चैट बोट में प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने मुख्य मंत्री जनदर्शन, समय सीमा के प्रकरण, कलेक्टर जनदर्शन और जनशिकायत, चैट बोट संवाद 24×7 के प्रकरणों पर चर्चा कर संबंधित विभागों को समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसमस्या निवारण शिविर व चैट बोट संवाद 24×7 में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर छिकारा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 5 नवंबर को हाई स्कूल मैदान में राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज्योत्सव कार्यक्रम के गरिमामय आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। उन्होंने संबंधित सभी विभागों को आवश्यक तैयारी एवं सौपे दायित्व का कर्तव्यपूर्वक निर्वाहन करने कहा। उन्होंने आवागमन, स्टॉल, साफ-सफाई, सुरक्षा, पार्किंग एवं विद्युत व्यवस्था करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को शासन के योजनाओं कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आकर्षक प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर ने उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा के तहत मासिक टेस्ट में 10वीं एवं 12वीं के टॉप करने वाले 15-15 बच्चों को रायपुर साइंस सेंटर भ्रमण कराने हेतु आवश्यक तैयारी करने कहा। उन्होंने अनुकम्पा नियुक्ति पर भर्ती कार्यवाही एवं अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित कर्मचारियों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की रिक्त पदों की जानकारी ली एवं रिक्त पदों पर जल्द से जल्द भर्ती की कार्यवाही करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए। उन्होंने राजस्व एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप आय-जाति प्रमाण पत्र बनाने में प्रगति लाने के निर्दश दिए। कलेक्टर ने सीएमओ, जनपद सीईओ एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को ई-केवाईसी, श्रम कार्ड का पंजीयन, राशन का नवीकरण में प्रगति लाने कहा।

कलेक्टर छिकारा ने कहा कि 24 अक्टूबर को पामगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत खोखरी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी करने कहा। उन्होंने शिविर में सीमांकन, बटांकन, नामांतरण, नक्शा सुधार, राशन कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम आवास योजना, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र के कार्य सहित नागरिकों के अन्य मांग, समस्याएं व शिकायतो को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा अभियान, आयुष्मान कार्ड, जल जीवन मिशन, पीएम जन आरोग्य योजना, किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, पीएम विश्वकर्मा, महतारी वंदन योजना, केसीसी की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending