Connect with us

खबर सक्ती ...

जिला पत्रकार संघ सक्ती का दिवाली मिलन कार्यक्रम आयोजित ..

Published

on

पत्रकारों की सुरक्षा हेतु पत्रकार सुरक्षा अधिनियम अपरिहार्य… अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, आज जिला पत्रकार संघ, सक्ती का दिवाली मिलन कार्यक्रम नगर के स्थानीय विश्राम गृह के सभाकक्ष में आयोजित किया गया जिसमें नवीन सदस्यों सहित पदाधिकारियों ने परिचय देते हुए परस्पर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।

जिला पत्रकार संघ सक्ती के संरक्षक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल के आतिथ्य एवं अध्यक्ष तपेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित दीपावली मिलन पर अधिवक्ता चितरंजय ने कहा कि आज पत्रकार बंधु विपरीत परिस्थितियों में भी बिना शासकीय सहयोग के शासन की योजनाओं की धरातल पर उतारने मॉनिटरिंग आदि में सहयोग देते हैं जहां पत्रकारों को कई बार अप्रिय स्थिति का भी सामना करना पड़ता है, इन परिस्थितियों में प्रदेश सरकार के द्वारा उनके हित में पत्रकार सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाना अपरिहार्य है। साथ ही नवीन जिला सक्ती में आवासहीन पत्रकारों को आवास सुविधा उपलब्ध होना चाहिए।

जिला अध्यक्ष तपेश शर्मा ने संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए 24 नवंबर तक आई डी, फोटो, आधार कार्ड व सदस्यता शुल्क सहित सदस्यता फार्म भर सदस्यता प्राप्त करने का आग्रह किया तो वहीं कार्यक्रम का संचालन सचिव महेंद्र बरेठ ने किया तथा आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष राम अवतार साहू ने किया। साथ ही आज निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही जिला पत्रकार संघ सक्ती की ओर से विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। इन पलों में उदय मधुकर, योम लहरे, नितिन शुक्ला, जी के कुर्रे, बसंत कुमार धीरज, रामकुमार मनहर, विजय धीरहे, साखीदास महंत, सहदेव महंत आदि पत्रकार बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..3 मिनट ago

जांजगीर-चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, ISI से संपर्क के मिले सबूत ..

पंजाब से आकर अकलतरा में रह रहा था युवक, महत्वपूर्ण लोकेशन और सूचनाएं पाकिस्तान भेजता था , पाकिस्तान से असलाह...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 घंटा ago

योग केवल कसरत नहीं, शक्ति, सेहत, संतुलन और सफलता की कुंजी है – लक्ष्य ऐरन अग्रवाल ..

जांजगीर-चांपा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

डभरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोलर पम्प व मोटर केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार ..

चोरी का केबल, बिना नंबर की बाइक और घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त .. सक्ती, थाना डभरा पुलिस ने सोलर...

खबर पाली2 घंटे ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में हुआ योगाभ्यास, योग के महत्व पर दिया गया संदेश ..

“करें योग, रहें निरोग” ही स्वस्थ जीवन का सच्चा आधार – बिहारी लाल नवलानी .. पाली, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बाराद्वार में अखिल भारतीय सतनामी महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न, दशेराम खांडे राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त ..

राजमहंत पी.एल. कोसरिया बने राष्ट्रीय महासचिव, गिरौदपुरी धाम में राष्ट्रीय मुख्यालय स्थापित करने का निर्णय; कई सामाजिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

भीषण गर्मी के बीच मुस्लिम जमात की सराहनीय पहल, अस्पताल चौक पर राहगीरों को पिलाया शर्बत ..

सक्ती, भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच सक्ति में मुस्लिम जमात द्वारा मानवता और सेवा का सुंदर उदाहरण...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती के मिडिल स्कूल केरीबंधा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ..

योगाभ्यास, प्राणायाम और विभिन्न आसनों के माध्यम से दिया गया स्वस्थ जीवन का संदेश .. सक्ती, जिले के मिडिल स्कूल...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

♦️ टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा ..

रायपुर, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये नई दिल्ली से देश के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🔸 विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल ..

🔹 अगस्त 2024 से युवती का करता रहा शोषण, शिकायत के बाद सक्ती पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🔸 चलते ट्रक से सरेराह शासकीय चावल चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार ..

🔹 50 किलो चावल और चोरी में प्रयुक्त अवेंजर बाइक जब्त, गिरोह के एक अन्य आरोपी की तलाश जारी .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending