Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

कलेक्टर-एसपी ने लॉ एंड ऑर्डर के संबंध में ली बैठक ..

Published

on

राजस्व एवं पुलिस की टीम आपसी सामंजस्य के साथ करें कार्य – कलेक्टर आकाश छिकारा ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में कानून व्यवस्था की बैठक ली। बैठक में कानून व्यवस्था, नाशामुक्ति एवं सड़क दुर्घटना के सम्बन्ध में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर छिकारा ने कहा कि जिले में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करे। उन्होंने कहा कि लोक शांति भंग करने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखें तथा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सूचना तंत्र को मजबूत करें, ताकि किसी भी घटना की सूचना पूर्व में प्राप्त हो जाएं। उन्होंने कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। बैठक में पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने धरना प्रदर्शन, रैली, जुलूस की अनुमति, ब्लैक स्पॉट पर नियमित रूप से निरीक्षण, साथ ही कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली असामाजिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने के सम्बंध में अन्य विषयों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस दौरान वनमंडलाधिकारी श्रीमती प्रियंका पांडेय, अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप सहित राजस्व एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 मिनट ago

डभरा में गरजे सच्चिदानंद उपासने, बोले– वोट चोरी का झूठ फैला रही कांग्रेस, राहुल गांधी पहले पढ़ें अपनी दादी का इतिहास ..

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भाजपा की विशाल संगोष्ठी, कांग्रेस के आरोपों और एसआईआर विरोध पर साधा निशाना...

खबर सक्ती ...49 मिनट ago

निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद स्कूल में चोरी का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार ..

30 लोहे की सेटरिंग प्लेट बरामद, चोरी में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल भी पुलिस ने की जब्त .. सक्ती, जिले के...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती जिले के राज्योत्सव में मुख्य अतिथि कौन? सांसद कमलेश जांगड़े या देवेंद्र प्रताप सिंह! ..

दो दिनों में जिला जनसंपर्क कार्यालय से जारी हुईं दो अलग-अलग विज्ञप्तियां, नगर से लेकर जिले तक चर्चाओं का बाजार...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

वोट चोरी नहीं होती तो जिले के कांग्रेस विधायक अधिक मतों से जीतते : गिरधर जायसवाल ..

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सक्ती विधानसभा क्षेत्र में हुए 800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उल्लेख, भाजपा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में धूमधाम से मनाया गया ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’, किसानों के खातों में पहुंची 24वीं किस्त ..

सक्ती, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज देश के करोड़ों किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन रहा। माननीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर शासकीय कार्यालयों तक चला स्वच्छता अभियान, महिला एवं बाल विकास विभाग ने दिया स्वच्छता का संदेश ..

विशेष अभियान 6.0 के तहत कार्यालय परिसरों की सफाई, अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण और अनुपयोगी सामग्री का किया गया निस्तारण...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विषय पर महाविद्यालय में गूंजे विचार, प्रतिभाओं ने दिखाई अपनी मेधा –

भाजपा जिला संयोजक राम नरेश यादव ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों और जागरूक नागरिकता का बताया महत्व, निबंध, भाषण एवं...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर अभिषेक शर्मा का डॉ. चरणदास महंत से सीधा सवाल, क्या सक्ती की जीत भी वोट चोरी से हुई? ..

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस को घेरा, कहा– अपनी जीत पर जनता का आशीर्वाद और दूसरों की जीत पर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए- मुख्य सचिव विकासशील ..

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निराकरण , 15 नवंबर से पहले फसलों की गिरदावरी का कार्य पूर्ण करने...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए निर्देश ..

सभी जिलों में तत्काल होगा फसल क्षति का सर्वेक्षण, आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत पात्र किसानों को मिलेगी सहायता...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending