Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

बोलेगा बचपन अभियान के तहत जिले के सभी स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन ..

Published

on

जिला स्तरीय प्रतियोगिता 10 दिसम्बर को होगी आयोजित, छात्र होंगे सम्मानित ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर आकाश छिकारा के नेतृत्व में बच्चों में आत्म-विश्वास को बढ़ावा देने और उनकी झिझक को दूर करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल की गई है। इस अभियान के अंतर्गत, प्रतिदिन प्रार्थना के समय और प्रत्येक शनिवार को ‘‘बेगलेश डे‘‘ के अवसर पर बच्चों को सुविचार, समाचार वाचन, परिचय, कविता और अन्य शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह कार्यक्रम बच्चों के अभिव्यक्ति कौशल को निखारने, उनके आत्म-विश्वास को सशक्त बनाने और उन्हें सार्वजनिक मंच पर बोलने का अवसर देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। कलेक्टर आकाश छिकारा ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्कूलों के शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बोलेगा बचपन अभियान के तहत आज जिले के सभी स्कूलों विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसके तहत कक्षा पहली से लेकर 12वीं के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा पहली से दूसरी के बच्चों द्वारा कविता वाचन एवं आत्म परिचय, कक्षा 3रीं – 5वीं के विद्यार्थियों द्वारा कविता वाचन व पुस्तक वाचन, कक्षा 6वीं से 8वी के विद्यार्थियों द्वारा भाषण एवं निबंध लेखन एवं कक्षा 9वीं से कक्षा 12वी के विद्यार्थियों द्वारा तात्कालिक भाषण, तात्कालिक निबंध एवं वाद विवाद प्रस्तुत किया गया। इसके तहत 26 नवम्बर को संकुल स्तर पर, 03 दिसम्बर को विकासखंड स्तर पर एवं 10 दिसम्बर को जिला स्तर प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संकुल स्तर पर प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हाई व हायर सेकेंडरी विद्यालयों में कम प्राप्तांक स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी विकासखण्ड स्तर की प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे तथा विकासखण्ड स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होगे। उक्त प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियो को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जावेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जगदलपुर में 5 से 7 अक्टूबर और दंतेवाड़ा में 15 से 17 अक्टूबर तक लगेगा निःशुल्क विशाल दिव्यांग सेवा शिविर...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ..

राष्ट्रीय अधिवेशन में सामाजिक एकजुटता और समाज हित पर हुआ मंथन .. रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं झारखंड के नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय से चिराग अग्रवाल ने की सौजन्य भेंट ..

नवीन दायित्व के लिए दी बधाई, संगठन को मजबूत करने को लेकर मिला मार्गदर्शन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

गोंडी परंपरा के पितर मोक्ष देवमिलन समारोह में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ..

देवरमाल में आदिवासी संस्कृति और जल-जंगल-जमीन के संरक्षण पर दिया जोर , नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत का गोंडी कर्मा नृत्य...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती में प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का सख्त तेवर, अधिकारियों को दो टूक ..

जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं , योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को...

खबर रायगढ़13 घंटे ago

नवरात्रि से पहले बदमाशों पर पुलिस की सख्ती, हर महीने थाने में देनी होगी हाजिरी ..

गरबा-डांडिया में छेड़खानी, अभद्रता या विवाद किया तो सीधे जेल; पुलिस रखेगी गतिविधियों पर नजर .. रायगढ़, नवरात्रि पर्व के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित ..

लोक निर्माण विभाग ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जांच की जिम्मेदारी , समिति तीन दिनों में प्रमुख अभियंता को...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का राज्य स्तरीय शिविर पचमढ़ी में प्रारंभ ..

बिलासपुर जिले के 40 स्काउट-गाइड, रोवर्स-रेंजर्स होंगे शामिल .. बिलासपुर, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्यालय रायपुर के...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

सेवा सेतु शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम, एक ही छत के नीचे मिलीं सरकारी सेवाएं ..

आजीविका ऋण मेले में 227 प्रकरणों में 9.39 करोड़ रुपये का वितरण , 162 प्रकरणों में 8.70 करोड़ की राशि...

खबर रायगढ़1 दिन ago

48 घंटे में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 315 पाव शराब जब्त ..

5 आरोपियों से 56.605 लीटर अवैध शराब बरामद , सार्वजनिक स्थान पर शराबखोरी करने वाले 5 लोगों पर भी कार्रवाई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending