खबर सक्ती ...
डॉ चरणदास महंत कार्यकर्ताओं के बीच मनाएंगे अपना जन्मदिन ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सक्ती विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ चरणदास महंत 13 दिसंबर को अपना जन्मदिन कार्यकर्ताओं और जनता के बीच मनाएंगे। इस अवसर पर वे अपने गृह ग्राम सारागांव में अपने माता-पिता, स्व. बिसाहू दास महंत और स्व. श्रीमती जानकी देवी महंत को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल ने बताया कि डॉ महंत सुबह परिवार और वरिष्ठजनों के साथ जन्मदिन मनाने के बाद तुर्रीधाम पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात वे 12 बजे सक्ती पहुंचकर महामाया मंदिर में पूजा करेंगे और स्व. बिसाहू दास महंत उद्यान में उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
डॉ महंत अपने जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र सक्ती के पोलिंग बूथ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठजनों और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों के साथ भव्य समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम में कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, और अन्य जिलों से आए शुभचिंतकों के लिए भोग-भंडारे की व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर डॉ महंत के साथ उनकी पत्नी और सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं पुत्र सूरज महंत भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद डॉ महंत रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..

























You must be logged in to post a comment Login