खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..
हरिशंकर चौहान बने रेडक्रॉस प्रबंध समिति के सभापति, वर्षा बंसल को उप सभापति का पद ..

लोकेश पटेल चुने गए कोषाध्यक्ष, गुप्त मतदान में समिति के नए पदाधिकारियों का चयन ..
सारंगढ़-बिलाईगढ़, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला इकाई के मनोनीत अध्यक्ष कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी धर्मेश कुमार साहू, सचिव डॉ एफ आर निराला, प्रदेश प्रतिनिधि लिंगराज पटेल तथा 13 शासकीय एवं 13 गैर शासकीय सदस्यों की उपस्थिति में जिला रेडक्रॉस प्रबंध समिति की गुप्त मतदान के माध्यम से चुनाव द्वारा चयन किया गया। सभापति के लिए तीन दावेदार अब्बास अली सैफी, रतन शर्मा और हरिशंकर चौहान को क्रमशः 3, 9 और 14 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार उप सभापति के दावेदार वर्षा बंसल, अरुण गुड्डू यादव और मीना अग्रवाल को क्रमशः 13, 12 और 1 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सभापति के लिए परियोजना निदेशक पंचायत, हरिशंकर चौहान और उप सभापति के लिए डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल विजयी हुए। इसी प्रकार कोषा अध्यक्ष के चुनाव में सहायक प्राध्यापक लोकेश पटेल विजयी हुए। इस अवसर पर एसडीएम प्रखर चंद्राकर, डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू सहित मीडिया से दीपक थवाईत, मोहन नायक, शोभदास मानिकपुरी, गोविंद बरेठा उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login