Connect with us

खबर सक्ती ...

जिला पंचायत सक्ती का प्रथम सम्मेलन हुआ संपन्न ..

Published

on

जिला पंचायत सीईओ ने क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का किया आह्वान ,

प्रथम सम्मेलन मे कुछ सदस्यों की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय ..

सक्ती, जिला पंचायत सक्ती के सभागार में आज 11 मार्च 2025 को जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का प्रथम सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन ने उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगणों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन ने अपने संबोधन में कहा, सक्ती एक नवीन जिला पंचायत है और आज इस प्रथम सम्मेलन में आप सभी का स्वागत है। हमें अपने जिले के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा तथा क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए समर्पित रहना होगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल, एवं सदस्यगण आयुष शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, सोना एकलव्य चंद्रा, पूर्णिमा चंद्र प्रकाश खुंटे, रमौतीन बंजारे, शांति ताराचंद साहू, सरोज दुष्यंत डनसेना, एवं प्रियंका आलोक पटेल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

प्रथम सम्मेलन मे कुछ सदस्य रहे अनुपस्थित –

हालांकि, इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में कुछ जिला पंचायत सदस्यों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। जनप्रतिनिधियों के इस महत्वपूर्ण अवसर से दूर रहने पर क्षेत्र की जनता के बीच सवाल उठने लगे कि जब उनके क्षेत्र का नेतृत्व करने वाले ही प्रथम शपथ ग्रहण सम्मेलन में उपस्थित नहीं हैं, तो क्षेत्र के विकास एवं जनता के कल्याण के कार्यों को प्रभावी ढंग से कैसे आगे बढ़ाया जाएगा?

इस सम्मेलन में उपस्थित सदस्यों ने विश्वास दिलाया कि वे समर्पित भाव से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़39 मिनट ago

🚨 “अभियान संवेदना” : महिला थाना की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के फरार आरोपी को सीतापुर से किया गिरफ्तार ..

🚨 शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने महिला का किया शारीरिक शोषण, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न ..

श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए .. रायपुर, केंद्रीय न्यासी बोर्ड,...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट ..

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

“स्वस्थ तन स्वस्थ मन” (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना अंतर्गत 25 जून 2026 तक कर सकते हैं आवेदन ..

निजी चिकित्सकों से आवेदन आमंत्रित, छात्रावासों एवं आश्रमों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मिलेगा अवसर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बिहान योजना से बदली दूरपती की तकदीर, बनीं ‘लखपति दीदी’ ..

जनसमस्या निवारण शिविर में सम्मानित, सालाना 1.20 लाख रुपये की आय से बनीं आत्मनिर्भर .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर सक्ती में विशेष महाआरती, गूंजा हनुमान चालीसा पाठ ..

देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने मोदी, भाजपा ने सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

सक्ती जिला सहित कई जिलों में नए प्रभारी डीईओ पदस्थ, प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मिलेगी गति .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

एनी राजा पर हमला लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार : कामरेड अनिल शर्मा ..

जंतर-मंतर घटना की भाकपा ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग , युवाओं की...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का तगड़ा प्रहार, सेंदरी-जोंगरा में छापेमारी कर दो आरोपी गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 19.56 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending