खबर जांजगीर-चांपा ..
प्रख्यात समाजसेवी रोशनलाल अग्रवाल के निधन पर शोक की लहर ..

समाज, संस्कृति और धर्म के प्रति समर्पित व्यक्तित्व को दी गई श्रद्धांजलि ..
जांजगीर-चांपा, अग्रवाल समाज के प्रतिष्ठित नागरिक एवं समाजसेवी स्व. रोशनलाल अग्रवाल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका देहांत 03 मार्च 2025, सोमवार को हो गया। वे अपनी स्नेहशीलता, मिलनसार स्वभाव और धार्मिक प्रवृत्ति के लिए जाने जाते थे।
प्रेस क्लब चांपा के अध्यक्ष डॉ. कुलवंत सिंह सलूजा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डागा कॉलोनी स्थित अग्रवाल निवास पहुंचकर शोक-संतप्त परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष शैलेश शर्मा, कोषाध्यक्ष विक्रम तिवारी, उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, डॉ. राम खिलावन यादव, विशेष प्रतिनिधि शशिभूषण सोनी एवं डॉ. रविंद्र द्विवेदी उपस्थित रहे।

डॉ. रविंद्र द्विवेदी ने शोक संदेश का वाचन किया, जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने का संबल प्रदान करने की बात कही गई।
स्व. रोशनलाल अग्रवाल का अंतिम संस्कार 04 मार्च 2025 को लछनपुर चौक स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में संपन्न हुआ। उनके निधन पर अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं ने शोक व्यक्त किया।
दिवंगत के पुत्र विजय अग्रवाल और अजय अग्रवाल ने भावुक होते हुए कहा, जिसके हाड़-मांस और अस्थि-मज्जा से हम बने हैं, वह हमारे पूज्य पिताजी आज हमें छोड़कर चले गए।


इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण प्रसाद चंदेल, विधायक व्यास नारायण कश्यप, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, भाजपा नेता कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, रामवल्लभ सोनी, संतोष सोनी, उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह खटकर सहित वार्ड पार्षद एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विजय एवं अजय अग्रवाल परिवार ने दुःख की इस घड़ी में संवेदना प्रकट करने वाले सभी जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login