Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड क्रमांक 14 में 08 अप्रैल को होगा मतदान, 11 अप्रैल को मतगणना ..

Published

on

जांजगीर-चांपा, जिले के नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद पद के लिए मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के नामनिर्देशित अभ्यर्थी की मृत्यु दिनांक 08 फरवरी 2025 को हो गई थी। मृत्यु होने के कारण छत्तीसगढ़ नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 38 के प्रावधानानुसार उक्त वार्ड के पार्षद पद का निर्वाचन रिटर्निंग आफिसर द्वारा प्रत्यादिष्ट कर दिया गया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड क्रमांक 14 पार्षद पद के निर्वाचन हेतु समय अनुसूची जारी कर की गई है.जारी कार्यक्रम अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन एवं मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन आज दिनांक 19 मार्च को सुबह 10.30 बजे की गई तथा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु आज दिनांक 19 मार्च 2025 से दिनांक 26 मार्च 2025 तक की तिथि निर्धारित की गई है। नाम निर्देशन पत्र सबेरे 10:30 बजे से अपरान्ह 3ः00 बजे तक प्राप्त किया जायेगा।
इसी प्रकार नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (रिटर्निंग आफिसर द्वारा) दिनांक 27 मार्च 2025 को पूर्वान्ह 10.30 बजे से की जाएगी, अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की आखिरी तारीख दिनांक 29 मार्च 2025 को अपरान्ह 3ः00 बजे तक निर्धारित की गई है, निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना, प्रकाशन करना और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन (रिटर्निंग आफिसर द्वारा) दिनांक 29 मार्च 2025 को अभ्यार्थिता वापसी के बाद की जाएगी. मतदान दिनांक 08 अप्रैल 2025 को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगी तथा मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा के लिये दिनांक 11 अप्रैल 2025 की तिथि निर्धारित की गई है। मतगणना सबेरे 9 बजे से प्रारम्भ की जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर20 मिनट ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर31 मिनट ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर56 मिनट ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending