Connect with us

ख़बर रायपुर

हथियार के साथ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार देगी लाखों रूपए ..

Published

on

एलएमजी के बदले मिलेंगे 5 लाख और एके-47 पर 4 लाख रुपये ,

बड़े हथियार डंप या विस्फोटक सामग्री की जानकारी देने पर एक लाख का ईनाम ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी नई नक्सलवादी आत्मसमर्पण नीति के तहत हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें लाखों रूपए की प्रोत्साहन राशि भी देगी। आत्मसमर्पण करने वालों को शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार व्यवसाय से जोड़ा जाएगा। इस नई नीति के जरिए छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवादियों को समाज की मुख्य धारा में लाकर उन्हें सम्मानजनक जिंदगी जीनेे का अवसर सुलभ करा रही है। नई नीति में आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं उनके परिवार के प्रति उदार और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐसे प्रावधान किए है, जिससे उनके जीवन को सुरक्षित और भविष्य बेहतर बनाया जा सके।

छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत-पुनर्वास नीति 2025” को लागू करना वास्तव में छत्तीसगढ़ सरकार की राज्य में शांति बहाली, विकास और सामाजिक समरसता की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कहना है कि जो हथियार छोड़ेंगे, उन्हें भय नहीं, बल्कि सम्मान मिलेगा। वर्षों से जंगल-जंगल भटक रहे युवा, जो किसी भ्रम या दबाववश नक्सली संगठन में शामिल हो गए हैं, उनके लिए यह नीति एक नया जीवन शुरू करने का द्वार है। आत्मसमर्पण कर वे न केवल खुद का, बल्कि अपने परिवार और समाज का भविष्य भी सुरक्षित कर सकते हैं।

नई नीति में हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार ने लाखों रूपए की मुआवजा राशि देने का प्रावधान किया है। एलएमजी के साथ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली को 5 लाख रुपये मुआवजा के तौर मिलेगा। इसी तरह एके-47/त्रिची असॉल्ट रायफल पर 4 लाख रुपये, मोर्टार पर 2.50 लाख रुपये, एसएलआर/ इंसास रायफल पर 2 लाख रुपये, एक्स 95 असाल्ट रायफल/एमपी-9 टेक्टिल पर 1.50 लाख रूपए, थ्री नाट थ्री रायफल पर 1 लाख रूपए, एक्स-कैलिबर पर 75 हजार रूपए, और यूबीजीएल अटेचमेंट पर 40 हजार रूपए, 315/12 बोर बंदुक पर 30 हजार रूपए, ग्लॉक पिस्टल पर 30 हजार रूपए के साथ ही अन्य छोटे हथियारों जैसे कार्बाइन, रिवॉल्वर, वायरलेस, डेटोनेटर आदि पर भी मुआवजा राशि का प्रावधान है।

हर आत्मसमर्पणकर्ता नक्सली को, भले ही उसके पास हथियार हों या न हों, उसे 50 हजार रूपए की नगद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यदि कोई आत्मसमर्पित नक्सली, नक्सलियों द्वारा छिपाए गए आईईडी या विस्फोटकों की सूचना देकर उन्हें बरामद कराता है, तो उसे 15,000 से 25,000 तक की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। बड़े हथियार डंप या विस्फोटक सामग्री की जानकारी देने पर एक लाख तक का इनाम मिलेगा। आत्मसमर्पणकर्ता यदि विवाह करने के इच्छुक हैं तो उसको एक लाख की विवाह अनुदान राशि भी दी जाएगी। यदि पति और पत्नी दोनों आत्मसमर्पित नक्सली हैं, तो उन्हें एक इकाई मानते हुए यह लाभ दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा घोषित इनामी सूची में शामिल नक्सली के आत्मसमर्पण पर उन्हें पूरी इनामी राशि नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार की इस नीति के साथ-साथ भारत सरकार की पुनर्वास योजनाओं का लाभ भी आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा। इस नीति में यह सुनिश्चित किया गया है कि उन्हें समाज में दोबारा स्थापित होने के लिए हरसंभव मदद मिले। आत्मसमर्पणकर्ता को सिर्फ प्रोत्साहन राशि, मुआवजा, ईनाम ही न मिले बल्किे उसे इसके साथ शिक्षा, पसंद के अनुसार रोजगार-व्यवसाय के लिए कौशल प्रशिक्षण, स्वरोजगार और सामाजिक सम्मान भी मिेले।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कहना है कि हिंसा किसी समाधान का रास्ता नहीं है। हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल होने वाले नक्सलियों के सुरक्षित भविष्य और स्वरोजगार के लिए हमारी सरकार हरसंभव मदद देगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में 10 से 12 फरवरी तक परम पूज्य श्री असंग साहेब का तीन दिवसीय सुखद सत्संग एवं अमृत कथा ..

रामकुमार–गीता गबेल के आतिथ्य में होगा भव्य आध्यात्मिक आयोजन, प्रतिदिन सत्संग व रात्रि भंडारा .. रामकुमार–गीता गबेल ने की सपरिवार...

खबर खरसिया ..1 दिन ago

नहर मरम्मत व साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि – रविन्द्र गवेल ..

किसानों को मिलेगी बेहतर सिंचाई सुविधा, नहर व कुलाबा निर्माण कार्यों का जमीनी जायजा .. खरसिया, क्षेत्र के किसानों को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एडीआईपी योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए मूल्यांकन एवं मापन शिविर आयोजित, 17 से 20 फरवरी तक ..

सक्ती, जिले के दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती की प्रबंध समिति का निर्वाचन 16 फरवरी को ..

सक्ती, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती की प्रबंध समिति के सदस्यों का निर्वाचन आगामी 16 फरवरी 2026 को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान ..

जिले के दो विकासखंड सक्ती–डभरा में 14 दिवसीय महिला उद्यमिता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन .. सक्ती, जिले के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर में ‘फिस्कल फ्रंटियर 2026’ को जबरदस्त प्रतिसाद ..

GST ट्रिब्यूनल पर गहन मंथन, सुप्रीम कोर्ट के जज व वित्त मंत्री सहित उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में कल 09 फरवरी को परम पूज्य श्री असंग साहेब का भव्य आगमन, विशाल शोभायात्रा की तैयारी ..

बाजे-गाजे, करमा नृत्य व आतिशबाजी के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 10 से 12 फरवरी तक तीन दिवसीय सत्संग-अमृत कथा का...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

दश्कर्म व चंदनपान कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी स्वर्गीय तुलाराम हरदिहा व सतीश चंद्र पटेल को श्रद्धांजलि ..

खरसिया, खरसिया क्षेत्र में स्वर्गीय तुलाराम हरदिहा एवं स्वर्गीय सतीश चंद्र पटेल के दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

मुलमुला–अकलतरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार ..

शासकीय गोदाम के पीछे जुए पर रेड, 7,110 रुपये नकद व तास पत्ती जब्त .. जांजगीर-चांपा, जिले में जुआ एवं...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन का प्रहार, 7 हाईवा जब्त ..

जांजगीर-चांपा में रेत माफिया पर सख़्ती, कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending