Connect with us

खबर सक्ती ...

भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक सक्ती के पोरथा में हुई संपन्न ..

Published

on

सक्ती, भारतीय किसान संघ, जिला सक्ती की बैठक ग्राम पंचायत पोरथा में सम्पन्न हुई। इस बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी, सदस्यगण एवं तहसील अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमाकांत चंद्रा ने की।

बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सबसे पहले, ग्राम पंचायत पोरथा में संगठन का जिला कार्यालय स्थापित करने हेतु भूमि आवंटन के लिए पंचायत को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत जाजंग में नई सेवा सहकारी समिति खोलने, पोरथा के सेवा सहकारी केंद्र में किसान कुटीर भवन एवं आहाता निर्माण संबंधी विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

किसानों की खरीफ फसल के लिए आवश्यक रासायनिक खाद जैसे यूरिया, डीएपी (18:46) और पोटाश की सभी सोसायटियों में समय पर भंडारण व वितरण सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही उप संचालक कृषि से जिप्सम, पैराइड व जिंक सल्फेट को 50% अनुदान पर उपलब्ध कराने तथा आधार स्वर्णा बीज की मांग भी की गई।

फौवती नामांतरण प्रक्रिया को समय-सीमा में अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। उपरोक्त सभी मांगों को लेकर संबंधित विभागों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर मनहरण लाल कमलेश (अधिवक्ता उपाध्यक्ष), हिरामणी वर्मा (उपाध्यक्ष), हिरामणी कुर्रे (राजस्व प्रमुख), श्यामलाल साहु (विद्युत प्रमुख), विनोद पांडे (प्रसार-प्रचार प्रमुख), खगेश्वर प्रसाद गबेल (सहकारिता विभाग), योगेंद्र गबेल, शिवचरण यादव (तहसील अध्यक्ष), जगमोहन राठौर, मुकेश राठौर, कमल प्रसाद राठौर, जीवनलाल राठौर, मनबोध राठौर, फागु लाल चंद्रा सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

टी-20 विश्वकप के फाइनल में पहुँची टीम इंडिया, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को पराजित कर फाइनल में पहुँचने पर...

खबर जांजगीर-चांपा ..15 घंटे ago

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार ..

पामगढ़ पुलिस ने मुंगेली से पकड़ा फरार आरोपी, न्यायिक रिमांड पर भेजा .. जांजगीर-चाम्पा, शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण...

खबर जांजगीर-चांपा ..15 घंटे ago

होली में नाबालिगों को कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार ..

कोतवाली जांजगीर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से शराब की बोतल व डिस्पोजल गिलास जब्त .. जांजगीर-चांपा, होली उत्सव के दौरान...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

🚨 नहानी घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट — आरोपी गिरफ्तार ..

महिला थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़कर भेजा न्यायिक रिमांड .. रायगढ़, युवती से छेड़छाड़ और...

खबर खरसिया ..18 घंटे ago

जयप्रकाश डनसेना बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला सह प्रवक्ता ..

किसान नेता जयप्रकाश डनसेना को भाजपा किसान मोर्चा में मिली बड़ी जिम्मेदारी .. खरसिया, बरगढ़ धाम की पावन नगरी के...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : 1 टीआई, 4 एसआई, 10 एएसआई सहित 143 पुलिसकर्मियों का तबादला ..

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया आदेश, विभिन्न थाना-चौकियों में अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना .. सक्ती, पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव: फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कांग्रेस नेताओं की रही मौजूदगी ..

फूलो देवी नेताम को फिर मिला मौका, आदिवासी नेतृत्व को मिलेगी मजबूत आवाज – डॉ. चरणदास महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

नगर के गायत्री शक्ति पीठ सक्ती में महायज्ञ के साथ श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया होली पर्व ..

ढोल-नगाड़े, फाग गीत और हर्बल गुलाल के साथ गायत्री मंदिर में मनाई गई आदर्श होली .. सक्ती, नगर के गायत्री...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

हसौद में 10 वर्षीय बालक की मृत्यु पर प्रशासन गंभीर: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर जांच समिति गठित ..

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल ने कहा—हर पहलू की होगी गहन जांच .. सक्ती, विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हसौद में...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य, 21 हजार किसान पीएम किसान योजना के लाभ से हो सकते हैं वंचित ..

सक्ती, जिले के लगभग 21 हजार किसान अब तक एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन नहीं करा सके हैं। इसका सीधा असर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending