Connect with us

खबर सक्ती ...

भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक सक्ती के पोरथा में हुई संपन्न ..

Published

on

सक्ती, भारतीय किसान संघ, जिला सक्ती की बैठक ग्राम पंचायत पोरथा में सम्पन्न हुई। इस बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी, सदस्यगण एवं तहसील अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमाकांत चंद्रा ने की।

बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सबसे पहले, ग्राम पंचायत पोरथा में संगठन का जिला कार्यालय स्थापित करने हेतु भूमि आवंटन के लिए पंचायत को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत जाजंग में नई सेवा सहकारी समिति खोलने, पोरथा के सेवा सहकारी केंद्र में किसान कुटीर भवन एवं आहाता निर्माण संबंधी विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

किसानों की खरीफ फसल के लिए आवश्यक रासायनिक खाद जैसे यूरिया, डीएपी (18:46) और पोटाश की सभी सोसायटियों में समय पर भंडारण व वितरण सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही उप संचालक कृषि से जिप्सम, पैराइड व जिंक सल्फेट को 50% अनुदान पर उपलब्ध कराने तथा आधार स्वर्णा बीज की मांग भी की गई।

फौवती नामांतरण प्रक्रिया को समय-सीमा में अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। उपरोक्त सभी मांगों को लेकर संबंधित विभागों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर मनहरण लाल कमलेश (अधिवक्ता उपाध्यक्ष), हिरामणी वर्मा (उपाध्यक्ष), हिरामणी कुर्रे (राजस्व प्रमुख), श्यामलाल साहु (विद्युत प्रमुख), विनोद पांडे (प्रसार-प्रचार प्रमुख), खगेश्वर प्रसाद गबेल (सहकारिता विभाग), योगेंद्र गबेल, शिवचरण यादव (तहसील अध्यक्ष), जगमोहन राठौर, मुकेश राठौर, कमल प्रसाद राठौर, जीवनलाल राठौर, मनबोध राठौर, फागु लाल चंद्रा सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending