Connect with us

खबर बिलासपुर

मोर दुआर साय सरकार के तहत आवास सर्वेक्षण जारी ..

Published

on

हितग्राहियों के घर पहुंचकर जनप्रतिनिधि कर रहे सर्वेक्षण ,

जागरूकता के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन ..

बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के उद्देश्य से मोर दुआर साय सरकार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पूरे जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। जिले के जनप्रतिनिधि लोगों के घर पहुंचकर सर्वेक्षण कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया।

मोर दुआर साय सरकार अभियान के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने पौंसरा में ग्रामीणों के घर सर्वेक्षण किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप ने निगारबंद, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भारती नीरज माली ने चोरभट्टीखुर्द, श्रीमती अंबिका विनोद ने गिरधौना, शिवेंद्र प्रताप कौशिक ने जरौंधा, तखतपुर जनपद अध्यक्ष डॉ माधवी वस्त्रकार ने भरनी पेंडारी, उपाध्यक्ष श्री राकेश कुमार तिवारी ने खजूरी, जनपद सदस्य राजकुमार साहू ने ग्राम पंचायत दगौरी, जनपद सदस्य प्रकाश कमल सेन ने ग्राम सिंघरी, उषा सोरठे ने बांका में आवास प्लस 2.0 मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से सर्वेक्षण किया गया। उन्होंने हितग्राहियों के मकान का सर्वेक्षण आवास प्लस 2.0 मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि मोर दुआर साय सरकार अभियान शासन की एक अभिनव एवं संवेदनशील पहल है। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र परिवार योजना से वंचित नहीं रहे। उन्होनें ग्रामवासियों से अनुरोध किया कि वह आवश्यक दस्तावेजों के साथ आगे आकर अपना सर्वेक्षण कराएं, जिससे उन्हें समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने सरपंचों एवं वार्ड पंचों से अपने-अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सर्वेक्षण कार्य सुनिश्चित कराने की अपील की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच, पंचगण, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आवास मित्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
जन प्रतिनिधियों द्वारा अपने क्षेत्र के आम नागरिकों को सेल्फ सर्वे एवं एसिस्ट सर्वे के विषय में जानकारी दी गई व 30 अप्रैल के भीतर सर्वे में अपना नाम जुड़वाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी विकासखंडों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा आवास हितग्राहियों को सम्मानित किया गया।
ग्राम पंचायतों में नियुक्त किए गए पीएम आवास पंचायत एम्बेसडर सर्वे के प्रचार प्रसार के लिए पीएम आवास पंचायत एम्बेसडर ग्राम पंचायत में सर्वे के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

रंगोली एवं रैली प्रतियोगिता का किया जा रहा है आयोजन –

इस अवसर पर जिले के सभी विकासखंडों के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में रैली एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर सर्वे के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर चित्रकला, कुर्सी दौड़, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा माननीय अतिथियों के द्वारा बच्चों को सम्मानित किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की सख्ती का असर: मल्दा में 240 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 गिरफ्तार ..

तड़के छापा, अवैध कारोबार ध्वस्त: आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो लाहन नष्ट , जैजैपुर के मल्दा में शराब...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर3 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending